MP से चलेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन, इन जिलों के यात्रियों का सफर होगा आसान
जनवरी 2025 में प्रयागराज में आरंभ हो रहे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम हो इसका ध्यान रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेडकर नगर से बलिया के मध्य दोनों दिशाओं में 09371/09372 बलिया डॉ. अम्बेडकर नगर बलिया कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे चलेगी।
गाड़ी संख्या 09371 डॉ. अम्बेडकर नगर बलिया कुंभ स्पेशल 22 एवं 25 जनवरी , 2025 तथा 08 एवं 22 फरवरी, 2025 को डॉ. अम्बेडकर नगर से 13.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर(14.30/14.40), उज्जैन(15.55/16.05) एवं शुजालपुर(17.58/18.00) होते हुए अगले दिन 19.15 बजे बलिया पहुँचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09372 बलिया डॉ. अम्बेडकर नगर कुंभ स्पेशल 23 एवं 26 जनवरी, 2025 तथा 09 एवं 23 फरवरी, 2025 को बलिया से 23.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर(01.27/01.29), उज्जैन(03.40/03.50) एव इंदौर(04.50/05.00) होते हुए आरंभिक स्टेशन से गाड़ी चलने के अगले दिन 05.30 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09371 की बुकिंग 21 दिसम्बर, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
जयपुर मंडल में ब्लॉक के कारण ट्रेने प्रभावित
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत जयपुर यार्ड में फुट ओवर ब्रिज हेतु गर्डर लॉंच करने के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित होगी। प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
आंशिक रूप से निरस्त ट्रेने:-
1.20 दिसम्बर, 2024 को मुम्बई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 12955 मुम्बई सेंट्रल जयपुर सुपरफास्ट दुर्गापुरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा दुर्गापुरा से जयपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
2.21 दिसम्बर, 2024 को जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12956 जयपुर मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट, दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से चलेगी तथा जयपुर से दुर्गापुरा के मध्य निरस्त रहेगी।
3.21 दिसम्बर, 2024 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12991 उदयपुर सिटी जयपुर एक्सप्रेस, कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा कनकपुरा से जयपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
4.21 दिसम्बर, 2024 को जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12992 जयपुर उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, कनकपुरा रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी तथा जयपुर से कनकपुरा के मध्य निरस्त रहेगी।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान सहित अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्रीगण www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: एयरपोर्ट जैसा हाईटेक बनेगा रेलवे स्टेशन, इस दिन से शुरू होगा काम












Click it and Unblock the Notifications