Kumar Vishwas RSS: 'वामपंथी कुपढ़ हैं, तुम अनपढ़' पर विश्वास की सफाई- ऑफिस ब्वॉय से कहा, माफ करें, VIDEO
कवि कुमार विश्वास ने कहा कि क्षिप्रा नदी के तट पर उज्जैन में कथा प्रसंग के दौरान बहुत खराब सेहत और बुखार के बावजूद रामकथा और उसकी प्रासंगिकता पर बोल सका। कुछ विघ्न संतोषियों ने क्लिप काट कर फैला दिया।

कवि डॉ कुमार विश्वास कई राज्यों में अपनी रामकथा सीरीज- अपने-अपने राम के सेशन आयोजित कर चुके हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में इसी कार्यक्रम के दौरान उनकी टिप्पणी पर विवाद हो रहा है। बीजेपी नेता ने उन्हें सर्टिफिकेट न बांटने और राम कथा पर फोकस करने की नसीहत दी। विवाद बढ़ने पर डॉ कुमार विश्वास ने सफाई दी और माफी मांगी।
उन्होंने कहा, कुछ लोगों ने कहा कि वे कथा भंग करेंगे, लेकिन लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि कथा कौन भंग करता है। विश्वास ने उज्जैन में रहने वाले लोगों से कहा, वे बड़ी संख्या में कथा सुनने पहुंचें, और वे जो बोल रहे हैं, उसका अर्थ उसी तरह करें जो वे कहना चाह रहे हैं।
विश्वास ने भावनाओं के आहत होने पर कहा, यदि आप किसी नए अर्थ में समझेंगे तो उसके लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी और तरीके से चला गया है तो मुझे माफ करें। दो-ढाई घंटे से अधिक समय तक भगवान राम की कथा से जो नवनीत निकल सकता हो उसे लेने की कृपा करें। उन्होंने कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करेंगे कि जिन्होंने विघ्नसंतोष पैदा किया है, ईश्वर उनकी बुद्धि को मलिनता से दूर करे।
उन्होंने दोबारा स्पष्ट किया कि उनका बयान- "वामपंथी कुपढ़ हैं, तुम अनपढ़ हो।" उनके दफ्तर में काम करने वाले एक कर्मचारी और छोटे बालक के बारे में है। इसलिए बोला क्योंकि वह आयु में बहुत छोटा है। बकौल विश्वास, उनके पिता आरएसएस पदाधिकारी हैं। वे भी कई बार उनसे कहते हैं, बहुत मूर्ख हो तुम। उन्होंने कहा कि उनके भाई भी संघ से जुड़े हैं।
कुमार विश्वास ने उज्जैन प्रकरण का चर्चित बयान- "वामपंथी कुपढ़ हैं, तुम अनपढ़ हो।" पर विवाद गहराता देख एक वीडियो जारी कर कहा, मैंने अपने कार्यालय में एक युवा के बारे में टिप्पणी की थी। संयोग से, वह आरएसएस में भी काम करता है। वह कम पढ़ता है, इसलिए मैंने उसे पढ़ने के लिए कहा, 21 फरवरी को उज्जैन में एक कार्यक्रम में अपनी टिप्पणी पर कवि कुमार विश्वास ने कहते हैं, अगर इसे किसी अन्य तरीके से लिया गया तो वे इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। वे क्षमा चाहते हैं।
बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया और मंत्री मोहन यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वीडियो वायरल होने और विवाद बढ़ने पर बीजेपी प्रवक्ता राजपाल यादव ने कहा, अल्पज्ञानी महाज्ञानी की श्रेणी में आते हैं। राम कथा करने आए हैं, लेकिन उज्जैन की धरती पर कथा छोड़कर सबकुछ करेंगे। आपके प्रमाण पत्र की किसी को जरूरत नहीं है।
यह भी रोचक है कि विश्वास के दो घंटे से अधिक समय के संबोधन की एक क्लिप वायरल होने पर सोशल मीडिया पर भी काफी विरोध हो रहा है। उज्जैन में लगे पोस्टर फाड़कर विरोध जताया गया। बुधवार को विश्वास कड़ी सुरक्षा में कथा स्थल तक पहुंचे।
Recommended Video
कुमार विश्वास ने उज्जैन के कालिदास अकादमी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा, एक बच्चा हमारे यहां काम करता है, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी काम करता है। उसने पूछा कि भैया बजट आ रहा है, कैसा बजट होना चाहिए। कुमार विश्वास ने जवाब दिया कि तुमने राम राज्य की सरकार बनाई है, तो राम राज्य का बजट आना चाहिए। बच्चे ने जवाब दिया कि राम राज्य में कहां बजट होता था। इस पर मैंने जवाब दिया कि समस्या यही है, वामपंथी कुपढ़ हैं, तुम अनपढ़ हो।












Click it and Unblock the Notifications