Lok Sabha Election 2024: MP में किसकी होगी सबसे बड़ी जीत, शिवराज, लालवानी या वीडी किसके सिर पर बनेगा सेहरा

Lok sabha election 2024: मध्य प्रदेश ने सभी 29 सीटों पर लोकसभा चुनाव का मतदान हो जाने के बाद अब यह चर्चा सभी ओर से है कि प्रदेश में सबसे बड़ी जीत किसकी होगी? कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या इस बार मध्य प्रदेश से कोई उम्मीदवार पिछले लोकसभा चुनाव में देशभर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली नवसारी सीट से भाजपा उम्मीदवार सीआर पाटिल का भी रिकॉर्ड तोड़ देगा!

बता दे पाटिल ने 6 लाख 89 हजार वोटो से चुनाव जीतकर साल 2019 में देश की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। वही मध्य प्रदेश में होशंगाबाद से भाजपा सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने 5 लाख 53 हजार 682 वोटों से जीत दर्ज की थी।वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक सरवन नगेले ने वन इंडिया से बातचीत में बताया कि इस बार प्रदेश में लाडली बहना योजना असर था। और कई सीटों पर कांग्रेस द्वारा कमजोर प्रत्याशी उतरने और नामांकन खारिज होने से भाजपा प्रत्याशियों को इसका फायदा मिला है।

Know who will have the biggest victory in MP Election 2024 Shivraj Singh Chauhan Lalwani VD Sharma

विदिशा सीट: शिवराज सिंह चौहान रिकॉर्ड बनाने की ओर

इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार है। उनके सामने कांग्रेस से पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा मैदान में है। शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए राजनीतिक पंडित यह मान रहे हैं कि बच्चे जीत के मामले में इतिहास रच सकते हैं यहां पर 19 लाख 45 हजार चार मतदाता है इसमें 14 लाख 48000 के लगभग वोटिंग हुई है। विदिशा में पिछले चुनाव में रमाकांत भार्गव ने 5 लाख से ज्यादा वोटो से जीत दर्ज की थी।

इंदौर सीट: लालवानी का दवा इसलिए मजबूत

इंदौर में 25 लाख 86 हजार मतदाता है। यहां कांग्रेस सहित किसी भी बड़े दल का उम्मीदवार सामने नहीं होने से शंकर लालवानी बड़ी जीत पा सकते हैं। इंदौर में इस बार 15 लाख से ज्यादा वोट डाले गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में शंकर लालवानी प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 लाख से ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार थे। लालवानी ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज संघवी को 5 लाख 20 हजार 815 वोटो से चुनाव हराकर प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी।।

खजुराहो सीट: वीडी शर्मा का नाम भी चर्चा में

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सीट से उम्मीदवार वीडी शर्मा का नाम भी सबसे बड़ी जीत प्राप्त करने वालों में माना जा रहा है। खजुराहो में इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार का पर्चा खारिज होने के बाद वीडी शर्मा के लिए चुनाव बहुत आसान हो गया था। वीडी शर्मा ने पिछला चुनाव चार लाख 92 हजार 282 वोटो से जीता था। खजुराहो में इस बार कुल मतदाता 18 लाख 31 हजार 837 है। जिसमें से 10 लाख 43 हजार 597 मतदाताओं ने मतदान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+