सांची विधानसभा सीट: मंत्री गौरीशंकर शेजवार के बेटे मुदित मैदान में
भोपाल। मध्य प्रदेश की सांची विधानसभा सीट से बीजेपी ने शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर शेजवार के बेटे मुदित शेजवार को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रभुराम चौधरी से है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने यहां से मिस गौरीशंकर शेजवार को अपना उम्मीदवार बनाया था। जिन्होंने कांग्रेस के प्रभुराम चौधरी को भारी मतों के अंतर से पराजित किया था। 1957 में सांची विधानसभा में पहली बार चुनाव लड़ा गया। पिछले 13 विधानसभा चुनावों मे सांची से कांग्रेस 4 बार , बीजेपी 6 बार और 3 अन्य पार्टी के उम्मीदवार विजयी रहे।

सांची विधानसभा की कुल आबादी 351077 लाख है। इसमें से कुल आबादी में 88 फीसदी लोग हिंदू है और 11 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं। विधानसभा की कुल आबादी का 80 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण है और 20 फीसदी हिस्सा शहरी है। विधानसभा की साक्षरता दर 75 प्रतिशत है। 2018 के विधानसभा चुनाव में 232631 लाख मतदाता वोटिंग करेंगे। 2013 में बीजेपी को इसी सीट पर 54.11 फीसदी और कांग्रेस को 40.83 फीसदी मत मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications