हरसूद विधानसभा सीट: शिवराज सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह मैदान में
भोपाल। मध्य प्रदेश की हरसूद विधानसभा सीट खंडवा जिले में आती है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर आदिवासी गोंड और कोरकू समाज प्रभावी और निर्णायक मतदाता रहे हैं। 1952 में वजूद में आई यह सीट बीजेपी का गढ़ रही है। यहां अभी तक 14 बार विधानसभा के चुनाव हुए हैं। इसमें भाजपा 7 बार , कांग्रेस 4 बार और 3 बार अन्य पार्टियों के प्रत्याशी विजयी रहे। 1990 से लगातार यहां पर बीजेपी का उम्मीदवार ही जीतते आ रहा है। कांग्रेस को आखिरी बार इस सीट पर जीत 1985 में मिली थी। बीजेपी के कुंवर विजय शाह यहां के विधायक हैं।

इस विधानसभा सीट की कुल आबादी 313799 लाख है। कुल आबादी का 97 प्रतिशत हिस्सा हिंदू है जबकि 3 प्रतिशत मुस्लिम लोग हैं। यहां कुल आबादी का 54 फीसदी हिस्सा अनुसूचित जनजाति से आता है। 2018 के विधानसभा चुनावों में 195936 लाख मतदाता वोट डालने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications