गोविंदपुरा विधानसभा सीट: 10 बार विधायक रहे पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू मैदान में
भोपाल। मध्य प्रदेश की गोविंदपुरा विधानसभा सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता बाबूलाल गौर पिछले 44 साल से इस सीट से विधायक हैं। वह रिकॉर्ड 10 बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं। इस बार बीजेपी ने 10 बार विधायक रहे पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर को मैदान में उतारा है। गोविंदपुरा के सियासी इतिहास की बात की जाए तो बाबूलाल गौर यहां पहली बार 1974 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे और तीर-कमान चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़कर पहली बार में ही जीत हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications