दतिया विस सीट: 66 साल में 14 चुनाव हुए, 8 बार कांग्रेस और 3 बार बीजेपी जीती
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के दतिया जिले की तीन विधानसभाओं में दतिया विधानसभा क्षेत्र पर हमेशा से ही लोगों की नजर रही है। पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1952 में हुआ था, तब से अब तक 66 साल में 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इन 14 विधानसभा चुनाव में दतिया विधानसभा सीट पर सबसे अधिक कांग्रेस के विधायक रहे। 8 बार दतिया की जनता ने कांग्रेस के विधायक को चुना। 2 बार जनसंघ, 3 बार भाजपा के साथ 1 बार सपा को भी जिताया। इस बार भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। अगर भाजपा जीतती है तो लगातार तीन बार सीट पर कब्जा करने का नया रिकॉर्ड बनाएगी।

दतिया विधानसभा की कुल आबादी 2,88, 152 है। इस विधानसभा की कुल आबादी का 62 फीसदी हिस्सा ग्रामीण है। जबकि मात्र 38 फीसदी हिस्सा शहरी आबादी है। अगर इस विधानसभा में धार्मिक समूह की बात करे तो दतिया विधानसभा की 94 फीसदी आबादी हिंदू है जबकि, 4 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। कुल आबादी का 23.46 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जाति है और 3.11 फीसदी अनुसूचित जनजाति है।
विधानसभा में 53.68 फीसदी पुरुष मतदाता है और 46.31 प्रतिशत महिला वोटर हैं। विधानसभा के लिंगानुपात की बात करें तो यह प्रति हजार पर 863 है। 2013 में इस विधानसभा 172698 मतदाता थे, अब इस विधानसभा में मतदातओं की संख्या 190740 हो गई है।
2013 के विधानसभा के चुनावों में यहां से बीजेपी के डॉ. नरोत्तम मिश्रा जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र भारती को 12000 हजार मतों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी का मत प्रतिशत 44.16 फीसदी रहा। वहीं कांग्रेस को यहां 34.87 फीसदी मत मिले।












Click it and Unblock the Notifications