Khelo India Youth Games: सागर के ​अभिषेक का दांव, पटखनी देकर MP की झोली में डाला गोल्ड

सागर जिला कुश्ती संघ की तरफ से खेलो इंडिया में शामिल हुए पहलवान अभिषेक यादव ने 51 किलो वजन में विरोधी को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक जीता है।

खेलो इंडिया में सागर के अभिषेक ने झटका गोल्ड

Khelo India Youth Games मप्र की मेजबानी में पहली दफा आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शुक्रवार को कुश्ती के मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें सागर के युवा पहलवान अभिषक कुमार यादव ने विरोधी को पटखनी देते हुए गोल्ड झटका है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में खेलों का आयोजन किया गया। इसमें शुक्रवार को कुश्ती का मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें सागर जिला कुश्ती संघ की तरफ से अभिषेक यादव शामिल हुए थे। 51 किलो वजन में उन्होंने अपने प्रति​द्वंदी को कड़ी टक्कर देते हुए कुश्ती के दांव-पेंच में उलझा कर पटखनी दे डाली और मप्र टीम को गोल्ड दिलाया है। बता दें कि अभिषेक के गोल्ड मेडल से सागर कुश्ती संघ में खुशी का माहौल बन गया है। अभिषेक सागर के कबुलापुल स्थित श्रीराम अखाड़ा के गुरु सुरेन्द्र पहलवान के शिष्य हैं।

Recommended Video

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 136 देशभर के खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

    11 फरवरी शनिवार को होगा समापन
    मप्र की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन राजधानी भोपाल सहित विभिन्न शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 6 हजार खिलाड़ी शामिल हुए हैं। शनिवार को आयोजन के तहत आखिरी दौर के मुकाबले होंगे। शनिवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन भोपाल की शान बड़े तालाब पर 11 फरवरी को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+