खरगोन हिंसा मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, एक पर NSA लगाया गया
भोपाल, 22 अप्रैल। मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को एनएसए यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। खरगोन के एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन निकले जुलूस के दौरान हिंसा हो गई थी, इसमे 30 साल के इबरिस खान लापता हो गए थे, 14 अप्रैल को उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके 4 जिन बाद इंदौर के एक अस्पताल में एक व्यक्ति के शव की पहचान इबरिस के रूप में हुई थी।

Recommended Video
पुलिस ने इस मामले में जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम दिलीप, संदीप, अजय कर्मा, दीपक प्रधान और अजय सोलंकी है। जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। बता दें कि खरगोन हिंसा मामले में तीसरे आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने खरगोन हिंसा के 106 फरार आरोपियों के खिलाफ 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने इस पूरे मामले में कुल 63 एफआईआर दर्ज की थी, जिसमे 265 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमे से 168 को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खरगोन हिंसा के दौरान एक व्यक्ति को कूल्हे पर गोली लगी थी। पुलिस ने इससे पहले नवाज शेख और मोहसिन के खिलाफ रासुका लगाया था। मोहसिन पर आरोप है कि उसने एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चलाई थी, जिसकी पुलिस अभी भी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications