Khargone News: खरगोन के संत 1008 सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
संत 1008 श्री सियाराम बाबा, जो खरगोन जिले के कसरावद तहसील क्षेत्र के नर्मदा किनारे स्थित भट्टयान बुजुर्ग आश्रम में निवास करते हैं, के स्वास्थ्य में हाल ही में गिरावट आई थी।
उन्हें निमोनिया की शिकायत होने के बाद दो दिन पहले उन्हें सनावद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनके इलाज के दौरान डॉक्टरों ने संत के स्वास्थ्य में सुधार की पुष्टि की। संत के अनुयायी भी अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता जाहिर कर रहे थे।

संत के स्वास्थ्य में सुधार के बाद, मंगलवार को सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉ. सुभाष मोरी ने बताया कि संत के स्वास्थ्य में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है और अब उनकी स्थिति स्थिर है। संत के कहने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई, और अब उनकी सेहत पर निगरानी रखी जा रही है। बाबा के नजदीकी भक्तों का कहना है कि वे अब पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने नर्मदा तट स्थित भट्यान आश्रम लौट आए हैं।
संत सियाराम बाबा का जीवन और साधना
संत सियाराम बाबा का जन्म 1933 में गुजरात के भावनगर में हुआ था। 17 वर्ष की आयु में उन्होंने गृहस्थ जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर होने का निर्णय लिया। कई वर्षों तक गुरु के साथ शिक्षा ग्रहण करने और तीर्थ भ्रमण के बाद वे नर्मदा तट स्थित भट्यान गांव पहुंचे। वहां एक पेड़ के नीचे कठोर तपस्या की और मौन रहकर अपनी साधना को पूरा किया। जब उनकी साधना पूरी हुई, तो उन्होंने "सियाराम" का उच्चारण किया, जिसके बाद से वे सियाराम बाबा के नाम से प्रसिद्ध हो गए।












Click it and Unblock the Notifications