Khandwa News: बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चला रहा था बीजेपी विधायक का बेटा, पुलिस ने ये काम किया
Khandwa News: मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ( traffic police) ने बिना सीट बेल्ट लगाए बिना कर चलाने के चलते भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक बेटे के खिलाफ चालान जारी किया है।
लोकसभा चुनाव के आचार संहिता को लेकर खंडवा में चैंकिग अभियान चला रही थी। इसी दौरान विधायक कंचन तनवे के बेटे की गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया और सीट बेल्ट न लगाने का चालान काट दिया। इसके बाद जो विधायक की प्रतिक्रिया दी वो हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है।

आमतौर पर क्या होता यही है कि किसी सांसद विधायक के परिजन का पुलिस चालान काट दे तो पुलिस को वर्दी उतारने की सीधे धमकी मिलती है। लेकिन यदि जनप्रतिनिधि ईमानदार हो हो तो वो चालान कटवाने में ही अपनी खैरियत समझते हैं।
ऐसा ही हुआ खण्डवा में जब विधायक पुत्र का सीट बेल्ट नहीं लगाने पर ट्रेफिक पुलिस ने चालान काटा तो उनके बचाव में आये परिजनों ने उसे यही समझाईश दी बेटा निवेदन कर लो या चालान कटवा लो।
खंडवा में पुलिस चेकिंग के दौरान खंडवा विधायक कंचन तनवे के बेटे को पुलिस ने बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाते हुए रोका और उनका चालान काट दिया है. इस पर विधायक पति मुकेश तनवे बेटे के पक्ष में कोतवाली थाने पहुंचे। जहां पर पुलिस के अधिकारियों से बातचीत कर मामले को रफा-दफा कराया।
मुकेश तनवे ने कहा बिना सीट बेल्ट लगाए बेटा कार चला रहा था। जिसे पुलिस ने रोका। हालांकि मैने किसी पुलिस वाले से बात नहीं की है। मैंने बेटे से कहा कि तुम निवेदन कर लो नहीं तो चालान भर दो। सब के लिए नियम बराबर हैं। यही कारण है कि बेटे ने फिर चालान कटवाया है। अगर जनप्रतिनिधि ही अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे तो जनता भी निभाने से पीछे नहीं हटेगी।












Click it and Unblock the Notifications