MP: केदारनाथ में भू-स्खलन से धार के 3 लोगों की मौत, CM मोहन यादव ने किया मदद का ऐलान

केदारनाथ में भूस्खलन हो जाने के चलते मध्य प्रदेश के धार जिले के एक ही परिवार से 3 लोगों की मौत हो गई, जहां इस दुखद घटना से हर कोई स्तब्ध है। वहीं इस दुखद समाचार की जानकारी जैसे ही CM डॉ. मोहन यादव को लगी, उन्होंने तुरंत मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश से कई लोग इन दिनों केदारनाथ की यात्रा पर हैं, जहां इसी में से एक परिवार धार का भी है। धार के इस परिवार के 3 लोग केदारनाथ यात्रा के दौरान भूस्खलन का शिकार हो गए, जहां तीनों की मौत हो गई।

Dhar

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया की, उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के दौरान भूस्खलन में मध्यप्रदेश के धार जिले के एक ही परिवार से तीन श्रद्धालुओं के असमय काल-कवलित होने का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश भी दिए हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और उपचाराधीन चार घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था हेतु उत्तराखंड सरकार संपर्क में है।

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मलबा आने से बड़ा हादसा हो गया। अब तक चार शव बरामद हो चुके हैं। जबकि मलबे में फंसे 3 लोगों का एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया है। घटना सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की बताई जा रही है।

देर रात सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच बोल्डर व मलबा गिर गया। जिसमें कुछ यात्री मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने तुरंत रात में रेस्क्यू चलाया। जिसमें तीन को रेस्क्यू किया गया जबकि एक शव बरामद हुआ। जबकि सुबह 3 और शव बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़े- Weather: सितंबर में बारिश का कोटा होगा पूरा, इस सिस्टम से झमाझम बरसेंगे बदरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+