नवरात्रि के समापन पर सीएम शिवराज ने बेटियों के पांव पखारे, कराया कन्या भोज

नवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भोपाल स्थित आवास पर कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बेटियों पर पुष्प वर्षा की। नवरात्रि के आखिरी दिन शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह ने कन्या पूजन मे हिस्सा लिय़ा।

कन्या पूजन के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के पांव पखारे, उनकी पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री घुटने के बल आगे चल रहे हैं और हर बच्ची का पांव पखार कर उसे अपने माथे से लगा रहे हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह उनका साथ दे रही हैं और लोटे से बेटियों के पैर पर पानी डाल रही हैं।

Shivraj Singh Chouhan

मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर कन्या पूजन के बाद उन्हें भोजन भी कराया। सीएम आवास पर 350 से अधिक कन्याएं पहुंची थीं। कन्याओं का मुख्यमंत्री ने पांव पखारा, इसके बाद उनका पूजन किया और इसके बाद प्रेमपूर्वक भोजन कराया। कन्या पूजन कार्यक्रम के दौरान मंडलियों ने भजन गया।

बता दें कि नवरात्रि के आखिरी दिन कन्याओं को भोज कराया जाता है। लोग अपने घर पर दुर्गा पूजा का समापन करने के बाद कन्या भोज कराते हैं। ऐसी मान्यता है कि कन्याएं मां दुर्गा का ही रूप होती हैं। यही वजह है कि नवरात्रि के आखिरी दिन 9 कन्याों को भोज कराया जाता है।

खास बातें

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि कल शाम से 7 बजकर 58 मिनट पर शुरू हो चुकी है और समापन आज शाम 5 बजकर 44 मिनट पर होगा। कन्या पूजन का मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 27 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। माना जाता है कि कन्या मां देवी का ही रूप हैं और इनकी पूजा करने से देवी दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है। इंसान सुख, शांति और समृद्दि का भागीदार बनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+