MP News: राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कमलनाथ का ट्वीट, कांग्रेसियों से की खास अपील

Loksabha Election की उल्टी गिनती के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा लेकर एमपी पहुंचेंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा 2 मार्च को मुरैना से एमपी में एंट्री करेगी, तो वहीं 6 मार्च तक यात्रा एमपी में रहेगी और राहुल गांधी अलग-अलग जिलों में पहुंचकर न्याय यात्रा के सहारे अपना दम दिखाने की कोशिश करेंगे।

इधर, राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है, जहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स पर जानकारी देते हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में राहुल गांधी की न्याय यात्रा से जुड़ने की अपील की है।

Bhopal

कमलनाथ ने लिखी ये बात

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा की, मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं। अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता राहुल गांधी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। मैं मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के जाँबाज़ कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी का संबल और साहस बनें। हम और आप मिलकर अन्याय के ख़िलाफ़ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुँचायेंगे।

कुछ ऐसा है कार्यक्रम

मुरैना से न्याय यात्रा 2 मार्च को शुरू होगी, जहां मुरैना में आमसभा होगी, वहीं इसके बाद ग्वालियर में रोड़ शो होगा। 3 मार्च को दोपहर भोजन के बाद ग्वालियर से यात्रा शिवपुरी पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी अपनी टीम के साथ रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं इसके बाद 4 मार्च को यात्रा गुना पहुंचेगी, जहां रोड शो होगा. वहीं इसके बाद इसी दिन राजगढ़ में नुक्कड सभा होगी। 5 मार्च को यात्रा शाजापुर और उज्जैन में रहेगी। वहीं 6 मार्च को यात्रा बदनावर और रतलाम पहुंचेगी, जहां रतलाम में राहुल गांधी आदिवासियों की बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़े- न्याय यात्रा लेकर 'मिशन MP' पर आएंगे राहुल गांधी, आपके शहर में कब होगी एंट्री, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+