न्याय यात्रा लेकर 'मिशन MP' पर आएंगे राहुल गांधी, आपके शहर में कब होगी एंट्री, जानिए
MP में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों का आगाज हो चुका है, जहां कांग्रेस भी अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, एमपी में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए खास रणनीति तैयार की है।
वहीं इस बीच अब कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा लेकर एमपी पहुंचेंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा 2 मार्च को मुरैना से एमपी में एंट्री करेगी, तो वहीं 6 मार्च तक यात्रा एमपी में रहेगी और राहुल गांधी अलग-अलग जिलों में पहुंचकर न्याय यात्रा के सहारे अपना दम दिखाने की कोशिश करेंगे।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर एमपी कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं, जहां अब जल्द ही तैयारियां पूरी हो जाएंगी। इधर, न्याय यात्रा को लेकर पार्टी ने नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियों सौंपी है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा मुरैना से शुरू होगी जो रतलाम तक जाएगी।
मुरैना से न्याय यात्रा 2 मार्च को शुरू होगी, जहां मुरैना में आमसभा होगी, वहीं इसके बाद ग्वालियर में रोड़ शो होगा। 3 मार्च को दोपहर भोजन के बाद ग्वालियर से यात्रा शिवपुरी पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी अपनी टीम के साथ रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं इसके बाद 4 मार्च को यात्रा गुना पहुंचेगी, जहां रोड शो होगा. वहीं इसके बाद इसी दिन राजगढ़ में नुक्कड सभा होगी। 5 मार्च को यात्रा शाजापुर और उज्जैन में रहेगी।
वहीं 6 मार्च को यात्रा बदनावर और रतलाम पहुंचेगी, जहां रतलाम में राहुल गांधी आदिवासियों की बैठक में शामिल होंगे। राहुल गांधी की यात्रा के बहाने कांग्रेस चंबल और मालवा-निमाड़ संभाग में अपना दम दिखाने की पूरी कोशिश करेगी।
गौरतलब है की विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भी इसी तरह राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी के अलग-अलग जिलों में पहुंचे थे, लेकिन इसका कोई खास असर चुनाव पर देखने नहीं, वहीं अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर राहुल गांधी न्याय यात्रा लेकर एमपी पहुंच रहे हैं, जहां वे अलग-अलग जिलों में अपना दम दिखाएंगे, और जनता से मुलाकात कर पार्टी को मजबूत करेंगे।
ये भी पढ़े- MP News: राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाएगी कांग्रेस, कमलनाथ ने दिया सुझाव












Click it and Unblock the Notifications