'बिना लोगों के सफल नहीं होगी', राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बोले कमलनाथ

Loksabha Election नजदिक हैं, ऐसे में अब कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुट गई है, इसी के साथ एमपी में जल्द राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एंट्री होनी है, जहां यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस तैयारियां तेज करती नजर आ रही है. वहीं यात्रा को सफल बनाने के लिए हुई कांग्रेस की वर्चुअली बैठक में कमलनाथ ने भी यात्रा को सफल बनाने के लिए अहम सुझाव दिए हैं.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वर्चुअली बैठक में कमलनाथ ने दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पिछली भारत जोड़ो यात्रा का उदाहरण देते हुए, लोगों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि, पब्लिक आ जाती है, हम उस उम्मीद में ना रहें की पब्लिक आ जाएगी. हमारे लोग आएं, हमारे सभी लोग आएं, ये हमारा प्रमुख कार्य है.

Bhopal

कमलनाथ ने कही ये बात

कमलनाथ ने वर्चुअली बैठक में कहा कि, हमें राहुल जी की यात्रा को लेकर स्टडी करके पिछली यात्रा से कैसे बढ़िया रहेगी, ये करना बहुत जरूरी है. यात्रा के लिए प्रभारी बना दिए गए हैं, लेकिन लोकल लोगों का बहुत बड़ा हाथ होता है इसमें, पिछली यात्रा मैंने बड़ी ही नजदिकी से देखी थी, उसमें जब तक लोकल लोग नहीं आएंगे, यात्रा सफल नहीं हो सकती. पब्लिक आ जाती है, हम उस उम्मीद में ना रहें की पब्लिक आ जाएगी. हमारे लोग आएं, हमारे सभी लोग आएं, ये हमारा प्रमुख कार्य है. लंबी बात नहीं है, इसमें यह देखना है की यह यात्रा सफल हो जाए. इसी के साथ वर्चुअली बैठक में कमलनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी अहम सुझाव दिए हैं.

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा लेकर एमपी पहुंचेंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा 2 मार्च को मुरैना से एमपी में एंट्री करेगी, तो वहीं 6 मार्च तक यात्रा एमपी में रहेगी और राहुल गांधी अलग-अलग जिलों में पहुंचकर न्याय यात्रा के सहारे अपना दम दिखाने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़े- न्याय यात्रा लेकर 'मिशन MP' पर आएंगे राहुल गांधी, आपके शहर में कब होगी एंट्री, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+