MP News: किसानों का जीवन बदलेगी ये कंपनी, काबुली चने से होगी बंपर कमाई
मध्यप्रदेश में निमाड़फ्रेश ने 06 मार्च अपने काबुली चना प्रोसेसिंग प्लांट का भव्य शुभारम्भ किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, एजीएम नाबार्ड विजेंद्र पाटिल एवं जनसेवक संतोष पाटीदार उपस्थित रहे। विशेष अतिथि डीडीए एसएस राजपूत, डीडीएच गिरवाल, केवीके से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एसके त्यागी, वरिष्ठ फ़ूड साइंटिस्ट डॉ अनीता शुक्ला एवं अन्य अधिकारीगण भी शामिल हुए।
निमाड़फ्रेश ने किसानों को वादा किया था कि वह उनके लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करेगा, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिले। इस वादे को पूरा करते हुए निमाड़फ्रेश ने काबुली चना प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया है। भविष्य में जब निमाड़फ्रेश के 1000 किसान सदस्य हो जाएंगे, तो संगठन बायो फर्टिलाइज़र प्लांट और कॉमन फैसिलिटी सेंटर जैसे नए प्रोजेक्ट्स पर भी कार्य करेगा।

खरगोन कपास मंडी और फैक्ट्री का शुभारम्भ
06 मार्च 2025 को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। खरगोन कपास मंडी का शुभारम्भ। इसी के साथ निमाड़फ्रेश ने अपनी फैक्ट्री का भी उद्घाटन किया और किसानों से सीधी खरीदी शुरू की है।
एफपीओ के साथ साझेदारी का वादा
निमाड़फ्रेश ने अन्य एफपीओ के डायरेक्टर्स और सदस्यों को भी आमंत्रित किया। जिसमें कई एफपीओ से डायरेक्टर सीईओ एवं सदस्य भी शामिल हुए। जैसे गोगावा फार्मर प्रोडूसर कंपनी से डायरेक्टर मोहन सिसोदिया, धर्मेंद्र राठौड़, कुशावर्त एफपीओ से सुरेश यादव, निमाड़ीलाल एफपीओ से मनोज पाटीदार, फार्मट्रस्ट से सचिन यादव शामिल हुए। इस दौरान सभी एफपीओ को आश्वस्त किया गया कि वे अपने किसानों का माल सीधे निमाड़फ्रेश को बेच सकते हैं। निमाड़फ्रेश गेहूं एवं देसी चने की भी खरीदी करता है। साथ ही एक क्लस्टर मॉडल के रूप में कार्य करते हुए, सभी एफपीओ धीरे-धीरे व्यापार में भाग ले सकते हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य कर सकते है।
यह पहल किसानों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम का संचालन सीईओ हरिओम भूरे ने किया और डायरेक्टर बालकृष्ण पाटीदार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया।
डॉलर चना खरीद का हुआ शुभारंभ
मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित कपास मण्डी में डालर चने की खरीदी का शुभारंभ विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर भव्या मित्तल एवं अनाज एवं कपास व्यापरियों की उपस्थिति में किया गया। पहले दिन डालर चने के लगभग 800 वाहनों की मण्डी में आवक हुई है और डालर चने का मुहूर्त भाव 10 हजार 121 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
ये भी पढ़े- MP News: डॉलर चने की खरीदी का शुभारंभ, मुहूर्त में कितना रहा दाम, जानिए












Click it and Unblock the Notifications