MP News: डॉलर चने की खरीदी का शुभारंभ, मुहूर्त में कितना रहा दाम, जानिए
मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित कपास मण्डी में डालर चने की खरीदी का शुभारंभ विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर भव्या मित्तल एवं अनाज एवं कपास व्यापरियों की उपस्थिति में किया गया। पहले दिन डालर चने के लगभग 800 वाहनों की मण्डी में आवक हुई है और डालर चने का मुहूर्त भाव 10 हजार 121 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
विधायक पाटीदार ने डालर चना की मण्डी में खरीदी का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से खरगोन जिले के किसानों को लाभ होगा। अब तक यहां के किसानों को डालर चना बेचने के लिए धामनोद या इंदौर जाना पड़ता था।

डालर चने का अच्छा भाव
खरगोन की कपास मण्डी में डालर चने की खरीदी प्रारंभ हो जाने से खरगोन के किसानों को धामनोद एवं इंदौर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें खरगोन में ही डालर चने का अच्छा भाव मिल जाएगा। इस व्यवस्था से खरगोन के व्यापारियों को भी लाभ होगा।
उल्लेखनीय है कि, खरगोन की कपास मण्डी में पहली बार डालर चने के खरीदी की व्यवस्था की गई है। इससे जिले के किसानों को डालर चना की खेती करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। डालर चने की खरीदी के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम बीएस कलेश, मण्डी सचिव शर्मिला निनामा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
चना, मसूर और सरसों की होगी खरीदी
रबी उपार्जन वर्ष 2024-25 विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर चना 5650 रू. प्रति क्विंटल, मसूर 6700 रू. प्रति क्विंटल एवं सरसों 5950 रू. प्रति क्विंटल उपार्जन के लिये किसान पंजीयन 10 मार्च 2025 तक किये जाएंगें।
किसान से अपील की गई है कि, वह पंजीयन की निशुल्क की व्यवस्था जैसे स्वंय के मोबाईल एमपी किसान एप के माध्यम से, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर एवं पूर्व वर्ष की भांति सहकारी समितियों द्वारा सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं विपणन सहकारी संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी) संचालित 130 पंजीयन केन्द्रों पर किये जा रहे है।
पंजीयन की सशुल्क 50 रूपये के साथ जैसे एमपी ऑनलाईन, कियोस्क, लोकसेवा केन्द्रों एवं कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर भी के साथ कराये जा सकते हैं। कृषक भाई अपनी उपज का पंजीयन कराने से पहले आधार नंबर से बैंक खाता एवं मोबाईल नंबर को लिंक आवश्यक रूप से करा लें। अधिक जानकारी हेतु कंट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक 07592-233153 पर संपर्क किया जा सकेगा।
ये भी पढ़े- MP News: इन गांवों में फार्मर आईडी बनाने के लिए लगेंगे शिविर, ये है आखिरी तारीख












Click it and Unblock the Notifications