MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत, तीन हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई

Jyotiraditya Scindia News: केंद्रीय दूर संचार व उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास ( DoNER ) के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी लोकसभा क्षेत्र गुना में एतिहासिक जीत के बाद पहली बार गुना पहुंचे। गुना में घुसते ही कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा स्वागत की एक लड़ी लग गई, हर कुछ मीटर पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत मंच बनाया गया था, हर जगह रुक कर केंद्रीय मंत्री ने जनता का स्वागत अभिनंदन को स्वीकार किया।

लक्ष्मीगंज चौराहे से सदर बाज़ार के अंदर बाज़ार से होते हुए हाट बाज़ार तक और इसके बाद मेन रोड होते हुए वह सर्किट हाउस तक सिंधिया का स्वागत बड़ी धूम धाम से हुआ। हज़ारों की भीड़ ने जीत के बाद आए केंद्रीय मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। गुना में आज तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के लिए रात्रि भोज का भी प्रबंध किया गया।

Jyotiraditya Scindia welcomed at every step in Guna Shivpuri Lok Sabha

ओपन जीप से बाज़ार से सर्किट हाउस तक गए ज्योतिरादित्य

लक्ष्मी गंज चौराहे से बाज़ार में आने के बाद केंद्रीय मंत्री ओपन जीप ज्योतिरादित्य सिंधिया सवार हो गए। बैंड और फटाकों के धूम के साथ हज़ारों लोगों ने केंद्रीय मंत्री तक अपनी ओर से माला पहनाई। बाज़ार के दोनो तरफ व घरों से केंद्रीय मंत्री पर बाज़ार की जनता पुष्प अर्पण किया।

जमकर झुमें लोग, हवा में उड़े ड्रोन

केंद्रीय मंत्री व अपने नेता के स्वागत में लोग जमकर बैंड की धुन में नाचे, जब स्पीकर पर कई मंचो से ज्योतिरादित्य का कैम्पेन सॉंग सिंधिया दिल से बजाया गया तब इसके धुन में समर्थक खूब झूमकर कर नाचे। पूरे आभार यात्रा में हवा में ड्रोन से रिकार्डिंग की गई।

Jyotiraditya Scindia welcomed at every step in Guna Shivpuri Lok Sabha

तीन हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई

आभार यात्रा के बाद शहर के कम्यूनिटी हाल में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया । केंद्रीय मंत्री भी भोज में शामिल हुए व कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ रात्रि भोज किया। बता दें की हाल ही में हुए लोक सभा चुनाव में सिंधिया ने 5 लाख 40 हजार से जीत कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+