Video: मोदी के इस मंत्री का ऐसा डांस आपने नहीं देखा होगा, 'सिंधिया-सिंधिया' गाने पर यूं लचकाई कमर
Jyotiraditya Scindia: गुना शिवपुरी लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का अशोकनगर जिले में एक अलग ही रूप देखने को मिला है। युवा संवाद सम्मलेन में शामिल होने चंदेरी आए सिंधिया ने सिंधिया-सिधिया गाने पर थिरके नजर आए।
दरअसल, चुनावी माहौल में नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए नेता हर प्रयास करते है। ऐसा ही एक प्रयास चंदेरी विधानसभा में देखने को मिला। चंदेरी में महाराज सिंधिया युवा संवाद सम्मलेन में शामिल हुए थे। सम्मेलन में सिधिया-सिधिया गाना बज रहा था। उसी दौरान महाराज सिंधिया अपने नाम के गाने पर थिरके लगे।

युवा संवाद सम्मेलन में महाराज सिंधिया ने सिंधिया-सिंधिया गाने पर जमकर डांस करके कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आए। बता दें कि महाराज सिंधिया अशोकनगर जिले के 2 दिन के दौरे पर पहुंचे है। वह लगातार लोगों में जोश भरते नजर आ रहे हैं। वही उनकी पत्नी प्रियदर्शनी और बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी गर्मी और धूल में मैदान में उतर गई हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी राजकुमारी हैं। प्रियदर्शिनी राजे गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी हैं। प्रियदर्शिनी राजे के पिता कुमार संग्रामसिंह गायकवाड़ बरोड़ा के अंतिम शासक प्रताप सिंह गायकवाड़ हैं। प्रियदर्शिनी की मां भी पाल के राजघराने से संबंध रखती हैं।
गुना संसदीय क्षेत्र से जहां भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा से अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।












Click it and Unblock the Notifications