48 घंटे में किसानों की फसलों का सर्वे कराकर राहत दिलवाई, एक सुरक्षित गुना बनाएंगे- ज्योतिरादित्य सिंधिया
Guna Lok Sabha: केन्द्रीय मंत्री व गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अशोकनगर की धरती पर आप में से कई लोगों को नहीं मालूम होगा, लेकिन महाराज योगी आदित्यनाथ जी और सिंधिया परिवार के बीच में एक पारिवारिक संबंध रहा है। साथ ही एक आध्यात्मिकता का संबंध भी रहा है।
उत्तर प्रदेश की भूमि कभी अपराध के लिए मशहूर थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश विकास व प्रगति के लिए जाना जाने लगा है। मेरे भाई और बहनों आपका और हमारा रिश्ता एक हृदय का संबंध सदैव से रहा है। आपका हमारा संबंध एक खून का रिश्ता सदैव रहा है, अगर ज्योतिरादत्यि सिंधिया जीता है तो अशोकनगर, शिवपुरी और गुना की जनता की रखवाली और विकास के लिए जीता है।

सिंधिया ने कहा कि सुख के समय मैं आपके साथ रहूं या ना रहूं, लेकिन जब-जब संकट या कठिनाई आई है तो सिंधिया परिवार का मुखिया आपके साथ खड़ा रहा है। जब लॉकडाउन घोषित हुआ, उसके ठीक एक महीने बाद मैं स्वयं कोरोना से संक्रमित हो गया। अस्पताल में एडमिट था उस समय न टीका था ना रेमडेसिविर, था केवल भगवान का सहारा था। उस समय मुझे पूरे संसदीय क्षेत्र से फोन आते थे, तब मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से वायुसेना के विमानों से टैंकर के जरिए ऑक्सीजन गैस झारखंड व अन्य राज्यों से मंगवाकर ग्वालियर से लेकर पूरे गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में पहुंचाकर जनता की जान बचाने का कार्य किया गया है।

48 घंटे में किसानों की फसलों का सर्वे कराकर राहत दिलवाई
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मार्च माह में हुई ओलावृष्टि से 28 गांव की फसलें खराब हो गई थी। मैंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बात की और तत्काल किसानों की खराब हुई फसलों का सर्वे कराने के बाद 48 घंटे के अंदर किसानों को राहत राशि का भी वितरण करा दिया। यह तभी संभव हो सका, क्योंकि मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अशोकनगर में आपका सेवक मैं आपकी सेवा के लिए के लिए सदैव हाजिर हूं। अशोकनगर में सड़क नाम की कोई चीज नहीं थी, एक-एक सड़क अशोकनगर की मैंने प्रयास करके सुधवाई हैं और नई सड़कों का निर्माण कार्य कराया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 125 करोड़ रुपए की सड़क को मंजूरी प्रदान की है। कोटा- बीना लाइन का दोहरीकरण, विद्युतीकरण के साथ सड़कों का जाल बिछाने और रेल सुविधाओं के विस्तार के कई कार्य क्षेत्र के लिए किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशोकनगर के सुभाषगंज में भाजपा प्रत्याशी श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी औरंगजेब की तरह बहुसंख्यक समाज पर विरासत टैक्स के नाम से जजिया कर लगाना चाहती है। वह भगवान राम और कृष्ण की धरती पर गौ हत्या की अनुमति देना चाहती है ताकि अल्पसंख्यक अपनी पंसद का भोजन कर सकें। क्या आप कांग्रेस के इस पाप में सहभागी बनना पंसद करेंगे ?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री व गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश को दुरावस्थासे बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। वहीं केन्द्रीय मंत्री व पार्टी प्रत्याशी श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता के सामने जब-जब संकट व कठिनाई आई है, सिंधिया परिवार का मुखिया आपके साथ सदैव खड़ा रहा है। मैंने क्षेत्र की जनता के विकास और कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications