MP News: विधानसभा चुनाव 2023 में जेपी नड्डा के स्ट्राइक रेट ने मचाया धमाल, प्रियंका गांधी का ग्राफ रहा कमजोर
MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 हमेशा अपने परिणामों के लिए चर्चाओं में रहेगा। दरअसल, इस बार के विधानसभा चुनाव में लहर किसी और पार्टी की नजर आ रही थी, लेकिन परिणाम किसी और पार्टी के पक्ष में नजर आए। वही स्टार प्रचारकों के अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का औसत सबसे बेहतर साबित हुआ। लेकिन कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का ग्राफ कमजोर रहा।
बता दे विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जेपी नड्डा ने प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। जिसमें से बीजेपी के खाते में 6 सीटें गई है। स्टार प्रचारक को मैं जेपी नड्डा का स्ट्राइक रेट औसतन 85 रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का औसत स्ट्राइक रेट 73 एक जैसा रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में कुल 14 जनसभाएं और एक रोड शो किया जिसमें से भाजपा 11 सिम जीतने में कामयाब हो पाई। जबकि अमित शाह ने 26 जनसभाओं को संबोधित किया जिसमें से 19 सीटें भाजपा के खाते में गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनसभाएं संबोधित की जिनमें से कांग्रेस को मात्र 8 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी है। जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया था जिसमें से कांग्रेस के खाते में मात्र दो सिम गई है प्रियंका गांधी का औसत स्ट्राइक रेट करीब 22 का रहा है।
केजरीवाल मायावती और अखिलेश यादव की जनसभाएं बेअसर
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के कम योगी आदित्यनाथ ने एमपी की 29 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की जीत के लिए चुनाव प्रचार किया था। जिसमें से बीजेपी 22 सीटें जीतने में सफल रही। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मायावती और अखिलेश यादव ने भी मध्य प्रदेश के बंदे और चंबल क्षेत्र में करीब एक दर्जन से ज्यादा चुनावी सभाएं की लेकिन बसपा और सपा का यहां खाता भी नहीं खुल सका। कमोबेश यही स्थिति दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान की राही।


Click it and Unblock the Notifications
