नौकरी की दरकार ऐसी की सुरक्षा गार्ड बनने के लिए दसवीं से लेकर डिग्रीधारी भी पहुंचे, 705 में से 147 सलेक्ट

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना जनपद पंचायत परिसर में आयोजित आजीविका मिशन के तहत जनपद पंचायत परिसर में आयोजित रोजगार मेले में सुरक्षा गार्ड बनने के लिए दसवीं से लेकर डिग्री धारी भी पहुंचे। बता दे नौकरी पाने के लिए रोजगार मेले में 705 सुबह शामिल हुए। सागर की एक निजी कंपनी ने 147 युवाओं का चयन किया।

सुरक्षा गार्ड की भर्ती के लिए कई युवा रोजगार मेले में उमड़े, जिनमें 10वीं पास से लेकर बीए, बीएड डिग्री धारियों की संख्या अधिक थी। ये डिग्री धारी युवाओं ने बताया कि पढ़ाई के बाद उन्हें परिवार पर बोझ बनना पड़ रहा है और इसी कारण से वे रोजगार के लिए कई शहरों में चक्कर लगा चुके हैं। इन युवाओं ने बताया कि सरकारी भर्तियों में देरी के कारण वे अब निजी कंपनियों में नौकरी करने के लिए तैयार हैं।

Job To become a security guard class 10th to degree holders also reached Bina employment fair

रोजगार मेले का शुभारंभ हैदराबाद में जनपद अध्यक्ष उषा राय और जनपद उपाध्यक्ष अमर प्रताप ठाकुर ने किया। इस मेले में सीइओ राजेश पटैरिया और एनआरएलएम के अधिकारी अजय चौबे भी उपस्थित थे।

इस मेले में लगभग 700 से अधिक युवा ने सुरक्षा गार्ड की नौकरी पाने के लिए आवेदन किया था, और इनमें से 147 युवाओं को चुना गया है। इन चयनित युवाओं को हैदराबाद में 17,000 रुपये प्रतिमाह के वेतन पर रखा जाएगा।

Job To become a security guard class 10th to degree holders also reached Bina employment fair

सागर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्ति के लिए जिला प्रशासन रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है। जिला प्रशासन और एजाइल सिक्योरिटी फॉर्स प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल के संयुक्त सहयोग में, जिले के सभी विकासखंडों में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इन मेलों का आयोजन निम्नलिखित तारीखों पर होगा।

- 3 जुलाई: खुरई जनपद पंचायत, सागर
- 4 जुलाई: मालथौन जनपद पंचायत, सागर
- 5 जुलाई: राहतगढ़ जनपद पंचायत, सागर
- 8 जुलाई: जैसीनगर जनपद पंचायत, सागर
- 9 जुलाई: रहली जनपद पंचायत, सागर
- 10 जुलाई: देवरी जनपद पंचायत, सागर
- 11 जुलाई: केसली जनपद पंचायत, सागर
- 12 जुलाई: बंडा जनपद पंचायत, सागर
- 15 जुलाई: आजीविका भवन, उद्योग विभाग के सामने, सागर

इन मेलों का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+