MP News: मंत्रियों के इनकम टैक्स पर मध्य प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर जीतू पटवारी ने कसा तंज

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने बयान में कहा कि विगत वर्ष तक मंत्रियों और विधायकों के भत्ते सहित अन्य टैक्स सरकार भरती थी, लेकिन सरकार ने हाल ही में निर्णय लिया है कि अब इस प्रकार से सभी टैक्स मंत्रियों और विधायकों को खुद भरना पड़ेगा।

पटवारी ने कहा कि भाजपा इस निर्णय को संवेदनशील बता रही है तो क्या शिवराज सिंह की सरकार संवेदनशील नहीं थी। जबकि सच्चाई यह है कि मंत्री, विधायक तो पहले से ही टैक्स भरने में सक्षम थे। लेकिन इस निर्णय से सरकार जनता के सामने आखिर क्या साबित करना चाहती है।

Jitu Patwari took a jibe at the government on the income tax decision of MP cabinet ministers

पटवारी ने कहा कि सरकार मंत्रियों और विधायकों द्वारा कमाई गई अकूत संपत्ति में से एक नंबर की कमाई का हिसाब तो ले सकती है लेकिन 50 प्रतिशत कमीशन के रूप में बदनाम रही सरकार मंत्रियों और विधायकों द्वारा की गई काली कमाई और व्यापक स्तर पर हुये भ्रष्टाचार का हिसाब कैसे लेगी और उस काली कमाई का टैक्स कितना और कैसे भरवायेगी?

पटवारी ने कहा कि सरकार हवाई जहाज खरीदी, शासकीय बंगलों की सजावट, लग्जरी गाड़ियों की खरीदी पर फिजूलखर्ची पर रोक लगाये। चुनाव के समय महिलाओं को 3000 रूपये महीने, 450 रूपये में गैस सिलेण्डर, किसानों को गेहूं और धान के 2700 और 3100 रूपये समर्थन मूल्य देने के जो वादे किये थे उन वादों को पूरा करे सरकार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+