MP News: जीतू पटवारी बने जर्नलिस्ट, उमंग सिंघार का इंटरव्यू लिया, पूछा चौंकाने वाला सवाल

Lok Sabha Election की हलचल के बीच मध्यप्रदेश में इन दिनों चौथे चरण के मतदान की तैयारी जारी है, जहां लगातार दोनों ही दलों के नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। ऐसे में नेताओं के अलग-अलग तरह के अंदाज भी सियासत में जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जहां पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की ओर से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का इंटरव्यू लिए जाने के बाद अब पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खुद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का इंटरव्यू लेते नजर आ रहे हैं।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के इंटरव्यू को अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, जहां दोनों नेता एक-दूसरे से अलग-अलग मुद्दों पर सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं।

Bhopal

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इंटरव्यू के वीडियो में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खुद को जर्नलिस्ट के रूप में बता रहे हैं, तो वहीं उमंग सिंघार को विधायक दल का नेता करार दे रहे हैं। वहीं इंटरव्यू के दौरान पटवारी, उमंग सिंघार से अलग-अलग तरह के सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वहीं पटवारी के सवालों का जवाब देते हुए सिंघार लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के बीच हुई इस वार्तालाप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पिछले दिनों अलीराजपुर जिले के जोबट में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का अलग अंदाज देखने मिला था, जहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्रकारों वाली स्टाईल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का इंटरव्यू लिया था। इतना ही नहीं सिंघार ने पटवारी से तीखे सवाल भी किए थे, जहां इस सवालों का जवाब पटवारी ने बड़ी बेबाकी से दिया था। इस दौरान रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया दोनों नेताओं की बात सुनते नजर आए थे।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: 'मिशन मालवा-निमाड़' पर BJP-कांग्रेस के दिग्गज, किसे मिलेगा जनता का साथ, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+