Lok Sabha Election: 'मिशन मालवा-निमाड़' पर BJP-कांग्रेस के दिग्गज, किसे मिलेगा जनता का साथ, जानिए

Lok Sabha Election की हलचल के बीच अब मध्यप्रदेश में चौथे और अंतिम चरण के लिए मतदान होना है, जहां इस आखिरी चरण में मालवा-निमाड़ की 8 सीटों पर आमजन अपने मदाधिकार का प्रयोग करेंगे।

वहीं इससे पहले अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल मालवा-निमाड़ की इन 8 सीटों पर अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां दोनों ही दलों के दिग्गज नेताओं को इन 8 सीटों से अच्छी खासी उम्मीद भी है।

Dhar

चौथे और अंतिम चरण में 13 मई को मालवा-निमाड़ अंचल की देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीट पर मतदान होगा, जहां इन सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेता अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं।

वहीं इन सीटों के लिए दोनों ही दलों ने अपना खास प्लान भी तैयार किया हुआ है। बीजेपी के मिशन 29 के लिहाज से ये सभी 8 सीटें जहां बेहत महत्वपूर्ण हैं, तो वहीं अबकी बार कांग्रेस को इन 8 सीटों पर बढ़त की संभावना नजर आ रही है।

मालवा-निमाड़ अंचल से कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों की साख दाव पर है, जिसके पीछे की वजह इस अंचल से दोनों ही दलों में दिग्गज नेताओं की भरमार होना है। कांग्रेस में जहां प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष इस अंचल से आते हैं, तो वहीं बीजेपी में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री भी इसी अंचल से नाता रखते हैं।

ऐसे में दोनों ही दलों के लिए मालवा-निमाड़ नाक का सवाल बनता नजर आ रहा है, जहां इस अंचल की 8 सीटों में से कौन सा दल कितनी सीटों पर कब्जा जमा पाता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।

वहीं अब आगामी 13 मई को मतदान होना है, जहां इससे पहले BJP और कांग्रेस दोनों ही दल के नेता अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़े- Indore News: NOTA के पोस्टर देख भड़की BJP पार्षद, बीच सड़क पर जमकर हुआ बवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+