Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंदौर: चोर ने लालबाग के राजा की मूर्ति से चुराया हजारों रुपये का हार, देखें वीडियो

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर की जयरामपुर कालोनी में लालबाग के राजा की भव्य मूर्ति लगाई गई है, इस मूर्ति पर कई सोने के आभूषण और नकदी की माला चढ़ी हुई है। शुक्रवार को एक चोर की निगाहें भगवान गणपति के 25 हजार रुपये के हार पर पड़ गई। चोर ने हार को बड़ी ही चालाकी के साथ चुरा लिया। चोरी के पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

jewellery worth thousands stolen from king of lal bags statue

जानकारी के मुताबिक, जयरामपुर कॉलोनी में सिद्धिविनायक गणेश मित्र मंडल द्वारा गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यहां गणपति उत्सव के लिए बड़ा पंडाल लगाया गया है। शुक्रवार की सुबह एक चोर इस पंडाल में पहुंचा और 25 हजार के नोटों का पहना हुआ हार चोर करके ले गया। चोरी की ये घटना पंडाल में लगे सीसीटीवी में कैद हुई। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की पूरी घटना देखी जा सकती है।

पंडाल के आयोजकों का कहना है कि नोटों की माला में कुल 25 हजार रुपये थे। एक आयोजक ने बताया कि पहले भी कई चोर गणपति की मूर्ति को अपना निशाना बनाने की कवायद कर चुके हैं, लेकिन वह हर बार नाकामयाब ही रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+