MP News: चोरी और नशाखोरी के खिलाफ मैदान में जयवर्धन सिंह, अधिकारियों को मिला अल्टीमेटम

राघौगढ़ विधानसभा के आसपास स्थित ग्रामीण इलाकों में लगातार चोरी की वारदात बढ़ती चली जा रही है, जहां लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात को रोकने के लिए ग्रामीणों के साथ-साथ पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह मैदान संभालते दिखाई दे रहे हैं।

जयवर्धन सिंह ने ग्रामीणों के साथ जिम्मेदार अधिकारियों तक बात पहुंचाने के लिए ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए ऐसी मांग की है।

Guna

कुछ ऐसा है पूरा मामला

राघौगढ़ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ हनुमान टेकरी धाम पर डकैती और लगातार चोरी की वारदात निकलकर सामने आ रही है, जहां आए दिन हो रही चोरी की वारदात से ग्रामीण बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं अब चोरी की वारदात बढ़ने से राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी गुस्सा है, जहां उन्होंने पुलिसया कार्रवाई को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने, और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। बहरहाल, जयवर्धन सिंह के दिए ज्ञापन का कितना असर आने वाले दिनों में दिखाई देता है, और क्या पुलिस-प्रशासन चोरी की वारदात को रोकने में कामयाब हो पाता है, ये आने वाला वक्त बताएगा।

लगातार हो रही चोरी की वारदात

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह चोरी की घटनाओं से लगातार परेशान नजर आ रहे हैं, जहां पिछले दिनों जयवर्धन सिंह के राजस्थानी भोपाल स्थित बंगले पर भी चोरों ने धावा बोला था, तो वहीं अब उनकी विधानसभा राघौगढ़ के आसपास स्थित ग्रामीण इलाके में चोरों के द्वारा लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। उधर, गुना के टेकरी हनुमान मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से अब लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो राघौगढ़ विधानसभा के आसपास स्थित ग्रामीण इलाकों में लगातार चोरी की वारदात बढ़ती चली जा रही है, जहां लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात को रोकने के लिए ग्रामीणों के साथ-साथ पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह मैदान संभालते दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़े- 'मोहन भैया, आप भी घृणा का घर बनाने में जुट गए...', CM की इस बात पर हैरान हुए जीतू पटवारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+