MP News: महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां मिलेगा रोजगार
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार रोजगार विभाग द्वारा युवा संगम के तहत सीहोर स्थित शासकीय महिला आईटीआई कॉलेज में 08 अप्रैल को प्रात: 10:30 से 03 बजे तक रोजगार कैंप आयोजित किया जाएगा।
इस रोजगार कैंप में निजी क्षेत्र की एलटी क्विस क्रॉप प्रालि, शिवशक्ति एग्रीटेक लि, जीएसएस प्रीलि, हेटेराईज इंफोटेक प्रालि, कोडरविंग, नवभारत फर्टिलाइजर, पुखराज हेल्थ केयर प्रा लि कम्पनियों द्वारा 1250 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक अपना मूल दस्तावेजों के साथ रोजगार कैंप में उपस्थित हो सकते हैं।

"शक्ति दीदी" के नाम से प्रेरणादायी पहल
सामान्यत: पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में पुरुष ही ज्यादा नजर आते हैं, पर ग्वालियर जिले में जिला प्रशासन के प्रोत्साहन से महिलायें भी यह जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये ग्वालियर जिले में "शक्ति दीदी" के नाम से कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा यह प्रेरणादायी पहल की गई है।
इस पहल के तहत बुधवार को जिले के 5 और व्यस्ततम पेट्रोल पंप पर 7 महिलाओं ने 'शक्ति दीदी' के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाल लिया है। जिला प्रशासन व पुलिस ने इन महिलाओं का हौंसला बढ़ाया है।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार को सचिन तेंदुलकर मार्ग पर डीबी सिटी के सामने स्थित साईं हरिलीला पेट्रोल पंप परलक्ष्मी सक्सेना एवं श्रीमती आरती सिसौदिया का स्वागत कर एवं उन्हें जैकेट पहनाकर शक्ति दीदी बनाया। इसी कड़ी में उन्होंने कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित वैश्य एंड मुखर्जी पेट्रोल पंप पर रजनी नामदेव को यह जिम्मेदारी सौंपी।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि वे पेट्रोल पंप पर अपने वाहनों में डीजल पेट्रोल भरवाते समय शक्ति दीदियों के प्रति सम्मान का भाव रखें। साथ ही उनकी हौसला अफजाई भी करें। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास डी एस जादौन व सहायक संचालक राहुल पाठक एवं सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन, दोनों पेट्रोल पंपों के संचालक व उनके परिजन मौजूद थे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार व एसडीएम डबरा दिव्यांशु चौधरी ने डबरा स्थित विजय डीजल्स पंप पर गांधारी बाथम एवं डबरा में ही पारशनाथ फिलिंग पेट्रोल पंप पर खुशी सुबानी व सीमा शाक्य को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी। संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन ने भिण्ड रोड स्थित शारदा फ्यूल पेट्रोल पंप पर आरती राठौर को फ्यूल डिलेवरी वर्कर का दायित्व सौंपा।
ये भी पढ़े- Gwalior News: महिलाओं को मिल रहा रोजगार का मौका, साकार हो रहा सपना












Click it and Unblock the Notifications