Gwalior News: महिलाओं को मिल रहा रोजगार का मौका, साकार हो रहा सपना
मध्यप्रदेश ग के ग्वालियर में अनूठी पहल हुई है, जहां सामान्यत: पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में पुरुष ही ज्यादा नजर आते हैं, पर ग्वालियर जिले में जिला प्रशासन के प्रोत्साहन से महिलायें भी यह जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये ग्वालियर जिले में "शक्ति दीदी" के नाम से कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा यह प्रेरणादायी पहल की गई है।
इस पहल के तहत बुधवार को जिले के 5 और व्यस्ततम पेट्रोल पंप पर 7 महिलाओं ने 'शक्ति दीदी' के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाल लिया है। जिला प्रशासन व पुलिस ने इन महिलाओं का हौंसला बढ़ाया है।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार को सचिन तेंदुलकर मार्ग पर डीबी सिटी के सामने स्थित साईं हरिलीला पेट्रोल पंप परलक्ष्मी सक्सेना एवं श्रीमती आरती सिसौदिया का स्वागत कर एवं उन्हें जैकेट पहनाकर शक्ति दीदी बनाया। इसी कड़ी में उन्होंने कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित वैश्य एंड मुखर्जी पेट्रोल पंप पर रजनी नामदेव को यह जिम्मेदारी सौंपी।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि वे पेट्रोल पंप पर अपने वाहनों में डीजल पेट्रोल भरवाते समय शक्ति दीदियों के प्रति सम्मान का भाव रखें। साथ ही उनकी हौसला अफजाई भी करें। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास डी एस जादौन व सहायक संचालक राहुल पाठक एवं सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन, दोनों पेट्रोल पंपों के संचालक व उनके परिजन मौजूद थे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार व एसडीएम डबरा दिव्यांशु चौधरी ने डबरा स्थित विजय डीजल्स पंप पर गांधारी बाथम एवं डबरा में ही पारशनाथ फिलिंग पेट्रोल पंप पर सुश्री खुशी सुबानी व सुश्री सीमा शाक्य को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी। संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव जैन ने भिण्ड रोड स्थित शारदा फ्यूल पेट्रोल पंप पर सुश्री आरती राठौर को फ्यूल डिलेवरी वर्कर का दायित्व सौंपा।
शक्ति दीदियों की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था बनाई
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने जिले के पेट्रोल पंप पर शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम कर रहीं महिलाओं की सुरक्षा का खास ध्यान रखा है। उन्होंने क्षेत्रीय थाना प्रभारी व पुलिस बल को इन पेट्रोल पंपों का लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक वॉट्सएप ग्रुप भी तैयार कराया है, जिसमें सभी शक्ति दीदी एवं संबंधित पुलिस थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों के फोन नम्बर जोड़े गए हैं। पेट्रोल पंप पर शक्ति दीदी सुविधाजनक तरीके से काम कर सकें। इसके लिये उनके कार्य का समय प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रखा गया है।
शक्ति दीदी बनने के लिये महिलाएँ यहाँ कर सकती हैं संपर्क
शक्ति दीदी बनकर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में पेट्रोल पंपों पर काम करने की इच्छुक महिलायें कलेक्ट्रेट स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अथवा अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। साथ ही कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यालय में भी इसके लिये संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़े- MP News: गरीब परिवारों के लिए सरकार बनवा रही मकान, कुछ इस तरह करें आवेदन
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications