LIVE VIDEO: देशभक्ति के गीत गाते हुए मंच पर गिरा फौजी, लोग समझे परफॉर्मेंस, तड़प-तड़पकर मौत
Indore Fauji Silent Attack: मई का महीना जाते-जाते अपनी गर्मी के ताप से लोगों का हाल-बेहाल कर रहा है। भीषण गर्मी से हाहाकार मचा है। बेहोशी और मौतों के मामले सामने आने के बाद से लगातार प्रदेश की सरकारों ने एहतियात बरतने की अपील की है। लेकिन, इस बीच इंदौर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
यहां एक रिटायर्ड फौजी तिरंगा लेकर देश गीत गाते हुए मंच पर अचानक गिर पड़ा। गौर करने वाली बात यह है कि मौके पर मौजूद बच्चे और लोग सभी इसे फौजी की एक्टिंग समझते रहे। मंच पर ही रिटायर्ड फौजी ने अंतिम सांस ली। उधर, तिरंगा जमीन पर गिरते ही एक शख्स ने उसे हाथ में उठाया और गीत गाते हुए हवा में लहराने लगा। आइए जानते हैं आगे क्या हुआ...

दरअसल, मामला इंदौर के फूटी कोठी का है। यहां एक योग संस्था ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में रिटायर्ड फौजी बलजीत मंच पर परफॉर्म करने पहुंचे। इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र निवासी बलजीत देशभक्ति गीत गाते हुए तिरंगे को हाथ में लेकर फहराने लगे। तभी उनके कदम अचानक से स्थिर रह गए। देखते ही देखते बलजीत मौके पर गिर गए। लेकिन, मौके पर मौजूद लोग कुछ भी समझ न सके। वहीं, एक शख्स ने तिरंगे को गिरा देखकर उठा लिया और हवा में लहराना शुरू कर दिया।
साइलेंट हार्ट अटैक ने ली जान
वहीं, जब फौजी काफी देर तक नहीं उठा, तो मौके पर मौजूद लोगों में से एक ने जाकर चेक किया। आनन फानन लोग फौजी को लेकर नजीकी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों की टीम ने फौजी को चेक किया। लेकिन, हार्ट रिस्पांस नहीं कर रहा था। डॉक्टरों ने फौजी को मृत बताया। डॉक्टरों के मुताबिक, फौजी की मौत संभव: साइलेंट हार्ट अटैक से हुई है।
बढ़ रहे साइलेंट हार्ट अटैक के मामले
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों पर नजर डालें तो, 2022 में कुल 32,457 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई थी, जो 2021 में दर्ज 28,413 मौतों की तुलना में 12.5% की वृद्धि है।












Click it and Unblock the Notifications