संदिग्ध युवकों का पीछा करते-करते उन्हीं के साथ नाले में जा गिरी पुलिस
Indore News, इंदौर। अपराधियों का पीछा करते करते-कई बार खुद पुलिस भी मुसीबत में पड़ जाती है। जान पर भी बन आती है। ऐसा ही मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस के साथ हुआ है। इंदौर पुलिस तो नाले ही गिर गई।

हुआ यूं कि इंदौर शहर के लसूडिया थाना इलाके में स्थित नक्षत्र के पास पुलिस बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान वे पास में बनी नाली के गड्ढे में जा गिरे, पुलिस की जीप भी पीछा करने में उसी गड्ढे में जा गिरी। घटना में तीनों युवक विशाल पिता धर्मवीर यादव, रजत पिता गिरी देवगड़े और आनंद पिता नर्मदा प्रसाद नायर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस की जीप रात गश्त लगा रही थी, इसी दौरान उन्हें बाइक पर तीन संदिग्ध युवक दिखे। इस पर पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा करना शुरू किया। इससे घबराए युवक अपनी बाइक का संतुलन खो बैठे और पास में बनी 2 फीट की नाली में जा गिरे। पुलिस का वाहन भी असंतुलित हो गया और उन्हीं पर गिर गया, जिससे दो युवक जीप के नीचे ही दब गए।












Click it and Unblock the Notifications