'क्या मिला तुझे ये सब करके', इंदौर में सनकी आशिक को पीड़िता की बहन ने पुलिस के सामने ही मारा थप्पड़, Video

'क्या मिला तुझे ये सब करके', इंदौर में सनकी आशिक को पीड़िता की बहन ने पुलिस के सामने ही मारा थप्पड़, Video

इंदौर, 09 मई: इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य संजय उर्फ शुभम दीक्षित को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में 7 लोगों की जान चली गई है। ये पूरा मामला एकतरफा प्रेम विवाद का था। पीड़िता के स्कूटर को जलाने वाले प्रेमी यानी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को अब पीड़िता की बहन ने सरेआम पुलिस के सामने ही थप्पड़ मारा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीड़िता की बहन आरोपी से पूछते हुए दिख रही है कि, 'क्या मिला तुझे ये सब करके'। पुलिस ने कहा है कि पीड़िता अभी खतरे से बाहर है।

पुलिस ने कहा- एकतरफा प्रेम विवाद था

पुलिस ने कहा- एकतरफा प्रेम विवाद था

इंदौर पुलिस ने शनिवार की देर रात आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को 10 किमी पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का निरंजपुर से लेकर नई लोहा मंडी तक पीछा किया, जहां वह डिवाइडर में घुस गया और खुद को घायल कर लिया था। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस का कहना है कि महिला खतरे से बाहर है, उसका उससे एकतरफा प्रेम विवाद था।

इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का छात्र है आरोपी

इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का छात्र है आरोपी

आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को आईपीसी की धारा 302, 307, 436 के तहत हत्या, हत्या के प्रयास और घर को नष्ट करने के इरादे से आग या विस्फोटक पदार्थ से शरारत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यूपी के झांसी के खतीबाबा निवासी शुभम भोपाल के एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का छात्र है। पुलिस ने बताया कि उसके पिता भारतीय रेलवे में इंजीनियर हैं।

लड़की की शादी फिक्स होने से नाराज था युवक

लड़की की शादी फिक्स होने से नाराज था युवक

आरोपी जिस बिल्डिंग में रहता था, उस मकान की किराएदार में रहने वाली एक लड़की से वह प्यार करता था। लड़की की शादी फिक्स होने से वह नाराज था। पुलिस ने कहा कि वह इमारत में गया और उसकी स्कूटी में आग लगा दी। शुभम शनिवार को लगातार युवती को फोन कर गाली गलौज, प्रताड़ित, मोबाइल पर ब्लॉक करने को कह रहा था।

स्कूटर में आग लगाने के लिए बोतल में पेट्रोल भरकर लाया था आरोपी

स्कूटर में आग लगाने के लिए बोतल में पेट्रोल भरकर लाया था आरोपी

डीसीपी जोन 2 संपत उपाध्याय ने कहा, "पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आग की घटना के रहस्य सुलझाया है। आरोपी ने स्कूटर की पहचान की, उसके द्वारा लाई गई बोतल से उस पर पेट्रोल डाला और इमारत से बाहर आने से पहले उसे आग लगा दी।

उपाध्याय ने कहा, "पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और आगे की जांच जारी है। महिला ने रविवार की सुबह आग की घटना के बारे में सूचित करने के लिए आरोपी को अनब्लॉक किया। लेकिन उसने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया था।"

2021 में हुई थी आरोपी की महिला से मुलाकात

2021 में हुई थी आरोपी की महिला से मुलाकात

आरोपी शुभम की मुलाकात महिला से 2021 में उस वक्त हुई थी, जब दोनों किराएदार के तौर पर रह रहे थे। पुलिस ने कहा कि वे अच्छे दोस्त बन गए और एक साथ समय बिताने लगे। पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला को पसंद करने लगा। पुलिस ने कहा कि हालांकि आरोपी ने महिला को दूसरे लड़के के साथ संबंध खत्म करने के लिए मजबूर किया, जब उसे पता चला कि उसकी शादी तय हो गई है।

बांग्लादेशी ऐप का इस्तेमाल कर आरोपी करता था कॉल

बांग्लादेशी ऐप का इस्तेमाल कर आरोपी करता था कॉल

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने बांग्लादेशी ऐप का इस्तेमाल कर उसे इंटरनेट पर कॉल करना जारी रखा। विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने कहा कि जब बात नहीं बनी तो उसने स्कूटर में आग लगाकर उसे सबक सिखाने का फैसला किया। गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से बताते हुए काजी ने कहा, "पुलिस ने आरोपी का निरंजनपुर से नई लोहा मंडी तक पीछा किया था, जहां उसने एक डिवाइडर से टकराकर खुद को घायल कर लिया। आग की घटना शनिवार की सुबह तड़के हुई,जिसमें पीड़ित, ज्यादातर 10 किराए पर रहने वाले छात्र थे। कमरे में सो रहे थे, जब आग की लपटों और धुएं ने घनी आबादी वाले इलाके में दहशत फैलाते हुए इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+