कार में फंसे व्यक्ति की बीवी और बच्चों के सामने तड़प-तड़प कर हुई मौत

इंदौर। दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात देवास बायपास मार्ग पर एक परिवार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार यात्री गंभीर रूप घायल हुए हैं। वैन सवार भोपाल के एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मी की मौत हो गई जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। भिडंत होने के बाद बायपास पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाने से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और जाम खुलवाया। घायलों को इंदौर रैफर किया गया है।

वैन चालक शशि कुमार लोबो की घटनास्थल पर ही मृत्यु

वैन चालक शशि कुमार लोबो की घटनास्थल पर ही मृत्यु

घटना गुरूवार प्रातः नौ से 9.30 की बताई जा रही है। बायपास मार्ग पर भोपाल की ओर से आ रही वैन नंबर एमपी 04 एचबी 0411 और इंदौर की ओर से आ रही एक्रोपोलिस स्कूल इंदौर की बस में आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। इसमें वैन चालक शशि कुमार लोबो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि वैन में सवार जाॅन सिलसटर, सिलविया लोबो, पांच वर्षीय अंजीन और 7 वर्षीय एडवो गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाहनों का आगे का भाग बुरी तरह से पिचक गया

वाहनों का आगे का भाग बुरी तरह से पिचक गया

घायलों को इंदौर रैफर किया गया है। घटना इतनी भीषण थी कि दोनों ही वाहनों का आगे का भाग बुरी तरह से पिचक गया। वैन को अधिक नुकसान हुआ। दुर्घटना के बाद बायपास पर जाम लग गया। यहां आसपास के क्षेत्र से ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को वैन से बाहर निकालने में सहयोग किया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया।

शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार

शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार

मृतक की पत्नी के मुताबिक, पति भोपाल स्वास्थ्य विभाग में संविदा में कुष्ठ रोगियों का सर्वे का काम करते हैं। वह पिछले कुछ दिनों से इंदौर में सर्वे का काम कर रहे थे। उज्जैन में रिश्तेदार की शादी होने से वे हमें लेने भोपाल आए हुए थे और वापस जा रहे थे। हमें इंदौर होते हुए उज्जैन छोड़ना था। शशि को 8 हजार रुपए पगार मिलती थी। शशि घर के इकलौते बेटे थे, पिता वृद्ध हैं, अब कमाने वाला कोई पुरुष नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+