Indian Railway: छठ पूजा पर यात्रियों की रेलमपेल, 500 अतिरिक्त ट्रेन, इटारसी-भोपाल समेत देश के हर रूट पर सुविधा
Indian Railways: हर बार की तरह इस बार भी छठ पूजा पर यूपी-बिहार के रेल यात्रियों को ट्रेन के जगह की मारामारी है। खासतौर पर महाराष्ट्र से आने-जाने वाले यात्री ज्यादा परेशान हैं। रेलवे ने इसके मद्देनजर 500 से ज्यादा अतिरिक्त यात्री ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया हैं।
सेन्ट्रल रेलवे की ओर से संचालित होने वाली पांच सौ ट्रेने देश के विभिन्न रूट से गुजरेगी। अधिकांश भीड़ यूपी-बिहार के यात्रियों की ही रहती हैं। लिहाजा सभी प्रमुख रेल जोन से ट्रेन गुजरेगी।
रेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक ज्यादातर ट्रेन इटारसी-भोपाल जबलपुर-कटनी, पटना, मुग़लसराय जंक्शन से गुजरेंगी। ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। यात्री अपनी सुविधा के हिसाब से रिजर्वेशन ले सकते हैं।

पश्चिम मध्य रेल जोन के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक कुछ स्पेशल ट्रेन अनारक्षित हैं। जिसमें कोई भी यात्री चालू टिकट पर सफ़र कर सकता हैं। इसके अलावा स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी कोच वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन लिया जा सकता हैं। मुंबई से आने-जाने वाली कई निर्धारित ट्रेने कई फेरे लगाएंगी।
रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर रिजर्वेशन के लिए अतिरिक्त विंडो खोलने की बात भी कही हैं। साधारण टिकट के लिए भी काउंटर की संख्या बढ़ाई जा रही हैं। आपको बता दें कि दीपावली की छुट्टियाँ खत्म हो रही हैं। लिहाजा यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने पहले से स्थाई ट्रेनों में आरक्षण करा चुके हैं। इससे छठ पूजा के लिए मौजूदा स्थिति में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा हैं। रेल प्रशासन का कोशिश है कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications