MP News: इन जिलों से होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों का सफर होगा आसान

Indian Railway: ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर अहमदाबाद से दानापुर के लिए साप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा।

गाड़ी संख्‍या 09407/09408 अहमदाबाद-दानापुर स्‍पेशल दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे चलेगी।

Indore

गाड़ी संख्‍या 09407 अहमदाबाद दानापुर स्‍पेशल 06 मई, 2025 से 17 जून, 2025 तक अहमदाबाद से प्रति मंगलवार को 09.20 बजे चलकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम(14.40/15.00, मंगलवार) एवं उज्‍जैन(16.55/17.00) होते हुए प्रति बुधवार को 19.00 बजे दानापुर पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09408 दानापुर अहमदाबाद स्‍पेशल 07 मई, 2025 से 18 जून, 2025 तक दानापुर से प्रति बुधवार को 22.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्‍जैन(20.30/20.35, गुरूवार) एवं रतलाम(22.25/22.35) बजे होते हुए शुक्रवार को सुबह 06.00 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नडियाद, छायापुरी, रतलाम, उज्‍जैन, संतहिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन, बक्‍सर एवं स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच के साथ चलेगी। ट्रेनों के संबंध में विस्तृत एवं अद्यतन जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

मुम्‍बई सेंट्रल-कटिहार स्‍पेशल ट्रेन के फेरे विस्‍तारित

ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही गाड़ी संख्‍या 09189/09190 मुम्‍बई सेंट्रल-कटिहार स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित की जा रही है।

गाड़ी संख्‍या 09189 मुम्‍बई सेंट्रल कटिहार स्‍पेशल जिसका मुम्‍बई सेंट्रल से चलने का अंतिम फेरा 26 अप्रैल, 2025 निर्धारित था, 31 मई, 2025 तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 09190 कटिहार - मुम्‍बई सेंट्रल स्‍पेशल जिसका कटिहार से चलने का अंतिम फेरा 29 अप्रैल, 2025 निर्धारित था, 03 जून, 2025 तक चलेगी।

इस ट्रेन के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव, कोच कंपोजिशन, बारंबारता इत्‍यादि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेनों के संबंध में विस्तृत एवं अद्यतन जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर अहमदाबाद से दानापुर के लिए साप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा।

ये भी पढ़े- MP News: खेत से नरवाई हटाने के लिए मिलेगी मशीन, सरकार करेगी मदद, ऐसे करें आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+