'कुछ सांसद लुच्चे हैं.. भारत की हो जाएगी बांग्लादेश जैसी हालत', BJP विधायक का विवादित बयान
MP Politics News: मध्य प्रदेश के गुना में भाजपा विधायक पन्ना लाल शाक्य ने विवादित बयान देकर राजनीति में हलचल मचा दी। उन्होंने देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता जताई और कुछ राजनेताओं को 'लुच्चा' कह डाला। शाक्य ने अपने बयान में कहा कि सुरक्षा उपायों में सुधार नहीं हुआ तो भारत को बांग्लादेश जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है यह वीडियो 14 अगस्त का है। जिसने विधायक पन्नालाल शाक्य ने बयान देते हुए भारत की आंतरिक सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

विधायक ने कहा की हम लोग बुरी तरह से घिर चुके हैं। श्रीलंका जब हमारे मछुआरों को पकड़ ले जाता है तो भारत को गुहार लगाकर छुड़ाना पड़ता है। नेपाल सीमा विवाद की बात करता है।पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत अन्य देशों में उठापटक चल रही है। बीजेपी विधायक ने कहा की मेरी आदत खराब है ..लोग कहते हैं कि विधायक कुछ भी बोल देता है।
जानकारी मुताबिक विधायक पन्नालाल शाक्य एक कार्यक्रम में भाषणबाजी कर रहे थे। विधायक के पास कलेक्टर सतेंद्र सिंह भी बैठे हुए थे। विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम में पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत के लोग भी मौजूद थे।
विधायक ने बयान देते हुए कहा की संसद में दो सांसदों ने गलत बात कर दी, प्रधानमंत्री के सामने सवाल खड़े करने वाले ये कैसे "लुच्चे" लोग हैं। इस बात का अंदाजा खुद लगा लो की चाल क्या रहा है। देश में पंजाब सिंध से आए लोगों ने विभाजन स्मृति दिवस मनाने के प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद तो दे दिया, लिए कभी इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया की संसद में कैसे लुच्चे लोग बैठे हैं। जब देश भक्ति नहीं तो देश बचेगा कैसे।
इस देश में कोई नहीं चाहता की हमारा बेटा भगत सिंह बने ,सभी चाहते हैं की हमारा बेटा डॉक्टर इंजिनियर , कलेक्टर , एसपी बने। अगर हम सुरक्षित रहे तो भारत का ठीक से निर्माण कर सकेंगे, नहीं तो देश छोड़कर भागना पड़ेगा जैसे पाकिस्तान के पंजाब सिंध प्रांत से लोग भागे थे अपने व्यापार छोड़कर।
इसलिए सुरक्षा के विषय में सोचना पड़ेगा, जो बांग्लादेश में हुआ वो हिंदुस्तान में भी हो सकता है।जिस दौरान पन्नालाल शाक्य बयान दे रहे थे उस वक्त सभाकक्ष में पत्रकार भी मौजूद थे, कलेक्टर से पत्रकारों से विधायक जी के बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करने का अनुरोध किया। इससे पहले भी पन्नालाल शाक्य अपने बयानों को लेकर पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications