MP News: 15 अगस्त को स्कूलों में बंटेगा सब्जी, पूड़ी और हलवा, लड्डू बंटेंगे या नहीं, जानिए

Independence Day 2024: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत लक्षित समस्त शालाओं में विद्यार्थियों के लिए पीएम पोषण अंर्तगत विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। विशेष भोजन अंतर्गत सभी स्कूलों में सब्जी-पूड़ी-खीर अथवा सब्जी-पूड़ी-हलुआ तथा इसके साथ लड्डू का वितरण सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाएगी।

शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिले के समस्त अधिकारी जिले के किसी भी शाला में जाकर पीएम पोषण के अंतर्गत विशेष भोज में सहभागी बनेंगे और विद्यार्थियों के साथ भोजन ग्रहण करेंगे।

Indore

15 अगस्त को प्रदेश की समस्त लक्षित शालाओं में पीएम पोषण अंतर्गत अनिवार्यतः विशेष भोज के आयोजन संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष भोज आयोजन की मॉनिटरिंग का दायित्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं जनशिक्षा केंद्र के प्रभारी को सौंपा गया है।

स्कूलों में होंगे खेल के 04 पीरियड

05 अगस्त को जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य नेे विभागीय व्यायाम शिक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की है। सर्वप्रथम जिला कीड़ा अधिकारी अश्विन गुप्ता ने जिले में खेल के पिछले वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि पिछले वर्ष जिले के विद्यालयों के 766 बच्चों ने जिला स्तर, 449 छात्रों ने क्षेत्रस्तर पर, 224 छात्रों ने विभागीय राज्य एवं 121 छात्रों ने शालेय राज्य स्तर पर सहभाग किया। इनमें से 09 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर सहभागी कर 02 रजत पदक प्राप्त किए। शालेय राज्य स्तर पर 03 गोल्ड रजत एवं 07 कांस्य पदक प्राप्त किए। राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती, बेसबॉल, खोखो, नेटबॉल, एथलेटिक्स आदि खेलों में जिले के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने जिले का परचम लहराया है।

सहायक आयुक्त आर्य ने सभी व्यायाम शिक्षकों से और बेहतर रिजल्ट लाने हेतु सुझाव मांगे है। जिस पर व्यायाम शिक्षकों ने खेल का एक ही पीरियड होने से सभी छात्र-छात्राओं को खेल नहीं खिला पाने की समस्या रखी। सहायक आयुक्त आर्य ने सभी संस्थाओं में कक्षावार पीरियड रखे जाने एवं उसे अनुसार सभी कक्षाओं के समस्त छात्र छात्राओं को खेल खिलाने के निर्देश दिए। उक्त प्रकार का समय चक्र सीएम राइज में लागू है।

ये भी पढ़े- Indore News: बेसमेंट में चल रहे मॉल, हॉस्पिटल और कोचिंग, सख्त एक्शन की तैयारी में प्रशासन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+