MP News: मध्य प्रदेश में चल रहे दो अलग-अलग विचारों के कानून, जीतू पटवारी ने बताया- कांग्रेस आगे क्या करेगी

एमपी में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक की आज आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि एमपी में अत्याचार को संरक्षण देने और प्रशासन का दुरूपयोग करने वाली दोहरे चरित्र की भाजपा सरकार पर्ची वाले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के राज में चल रही है।

एमपी में दो अलग-अलग विचारों के कानून चल रहे है, दबंगों के लिए अलग और दलित, अल्पसंख्यक के लिए अलग। प्रदेश सरकार की दोयम प्रकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पटवारी ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलकर निर्दोष व्यक्तियों दलितों, अल्पसंख्याकों के पक्ष में खड़ी होकर कांग्रेस पार्टी आवश्यकता पड़ने पर कोर्ट में इन अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाएगी।

incident rewa Laws of two different ideas are running in Madhya Pradesh Jitu Patwari

पटवारी ने कहा कि भाजपा राज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगातार प्रशासन द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। जैसा कि प्रदेश में एक एजेंड़े के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भिण्ड के कलेक्टर ने हत्या करने वाले एक व्यक्ति का मकान तोड़ा वहीं दूसरे अपराधी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई। एक कानून में दो अलग-अलग विचार प्रस्तुत हुये उसका वीडियो भ वायरल हुआ, जिसने उसने कहा कि मकान उसके तोड़े जाएंगे जिससे नफरत और घृणा बढ़ेगी, प्रशासन को खुली छूट दे गई है कि सिर्फ दमनकारी रवैये के साथ काम करें।

पटवारी ने कहा कि इस प्रदेश के दलितों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर, अल्पसंख्यक परिवार के साथियों पर कार्यवाही करों और अपराधियों को छूट दो यह दोहरा चरित भाजपा अपना रही है। उज्जैन की घटना पुलिस खड़ी थी, गले में हाथ डालकर एक विकास यादव नामक व्यक्ति को एक व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गई, पुलिस के सामने गोली मार दी, यह छोटी घटना नहीं। यह बार-बार अहसास कराता है कि ये तीन-सी की सरकार, कर्ज क्राईम और करप्शन की सरकार है। भिण्ड में लगातार तीन कांग्रेेस कार्यकर्ताओं के मकान तोड़े गये, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। यह भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा, नफरत घृणा और बदले का अहसास कराता है कि प्रदेश का भविष्य सुरक्षित नहीं है।

पटवारी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने बहुत अंर्तमन से भाजपा को वोट दिया था और भावना व्यक्त की थी कि प्रदेश अच्छा चलेगा। परंतु लगातार वह चाहे लाड़ली बहना के नाम पर हो, गैस सिलेण्डर, चाहे समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान के नाम पर वोट मिला हो, पर गुमराह करके, भ्रम फैलाकर वोट लिया, सरकार द्वारा उस पर एक शब्द नहीं बोला जाता और लगातार दमनकारी व्यवहार भाजपा सरकार और उनके नेताओं का बढ़ता जा रहा है।

पटवारी ने कहा कि एमपी क्राइम की राजधानी बन गया है, क्राइम में जो स्थिति हैं, जहां से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आते हैं वहां सप्ताह में औसतन तीन से चार हत्याएं होती ही हैं। लूट होती है, जमीनों के अवैध धंधे और जमीनों पर लगातार कब्जा, यह वहां का चरित्र बन गया है। उज्जैन के व्यापारी डरे हुए है, भाजपा किस तरह का तांडव, अंग्रेजों जैसा दमन करने लगी है?

पटवारी ने कहा कि कल कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक हुई जिसमें एक प्रस्ताव पारित हुआ है कि किसी भी प्रकार का दमन जो कानून से बाहर जाकर सरकार अधिकारी और कर्मचारी करेंगे कांग्रेस का कार्यकर्ता अब ताकत से उसके विरोध में खड़ा होगा। जिस दलित परिवार में किसी भी प्रकार की ऐसी घटना जो समाज को शर्मसार करती हो कांग्रेस पार्टी वहां खड़ी होगी, प्रशासन द्वारा कानून के उल्लंघन के तहत मकान तोड़ने की प्रक्रिया की जायेगी, कानून का उल्लंघन करेंगे, भेदभाव करेंगे वहां भी कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ खड़े होकर उसका विरोध और मुकाबला करेंगे, जो अधिकारी नियम के विरूद्व जाकर काम करेगा, उसके खिलाफ मप्र कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा खटखटायेगी। यह राजनैतिक विचार कांग्रेस पार्टी ने लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+