शिवपुरी में योनो एप पर पेनकार्ड अपडेट करने के नाम पर हुई ठगी

शिवपुरी में एसबीआई के yono app पर पेनकार्ड अपडेट करने के नाम पर एक खाता धारक के साथ हजारों रुपए की ठगी हो गई।

शिवपुरी, 1 अगस्त। शिवपुरी में योनो एप पर पेनकार्ड अपडेट करते ही एक खाताधारक का पूरा खाता ही खाली हो गया। योनो एप पर पेनकार्ड अपडेट करने के चक्कर में खाताधारक की मेहनत पसीने की कमाई उसके खाते से निकल गई। खाताधारक को अंदाजा नहीं था कि वह योनो एप समझकर जिस लिंक पर अपना पेनकार्ड अपडेट कर रहा है, वह किसी फ्रॉड के द्वारा रचा गया चक्रव्यूह है, जिसमें खाताधारक फस गया और अपनी रकम गवा बैठा।

cybercrime

बंद योनो एप को चालू करवाने के चक्कर में हो गई ठगी
शिवपुरी के खेड़ापति कॉलोनी में रहने वाले मनोज जैन का पिछले कुछ दिनों से योनो एप काम नहीं कर रहा था। योनो एप बंद होने की वजह से मनोज जैन ऑनलाइन लेनदेन भी नहीं कर पा रहे था। इसी बात से परेशान होकर मनोज जैन कुछ दिन पहले एसबीआई बैंक की शाखा में गया और यहां उसने योनो एप अपने मोबाइल में फिर से शुरू करने का प्रयास किया लेकिन यहां उसे किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिली तो वह बैंक से वापस लौट आया।

मनोज के फोन पर गया फोन कॉल
बीते रोज मनोज जैन के फोन पर एक फोन कॉल आया। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि उनका ऐप बंद होने वाला है इसलिए उन्हें जल्द से जल्द अपना पेनकार्ड अपडेट करवाना होगा। मनोज जैन को लगा कि कहीं उनका ऐप बंद ना हो जाए इसलिए वो तुरंत अपना पेनकार्ड अपडेट करवाने के लिए तैयार हो गए।

मनोज जैन के फोन पर मैसेज के साथ आई लिंक
अनजान फोन कॉल पर ही मनोज जैन को लगा कि शायद बैंक से ही यह फोन आया है, इसलिए वो अपना पेनकार्ड अपडेट करने तैयार हो गए। मनोज जैन के फोन पर एक मैसेज के साथ लिंक भी आई। मनोज जैन ने उस लिंक पर क्लिक करके उसमें अपना पासवर्ड डाल दिया। इसके बाद सभी ऑप्शन भरते हुए उन्होंने अपना पैन कार्ड भी अपडेट कर दिया। इसके बाद उनके फोन पर एक ओटीपी नंबर आ गया।

ओटीपी आने के बाद खाते से निकल गए रुपए
मनोज जैन को लगा कि उनका पेनकार्ड अपडेट हो गया है और अब उनका एप बंद नहीं होगा, लेकिन मनोज जैन का यह अंदाजा पूरी तरह गलत साबित हुआ। जैसे ही मनोज जैन के मोबाइल पर ओटीपी आया तो उसके थोड़ी ही देर बाद उनके खाते से ₹28000 निकल गए। खाते से रुपए गायब होते ही मनोज जैन समझ गए कि उनके साथ ऑनलाइन ठगी कर ली गई है।

मनोज जैन ने पुलिस में कराई शिकायत दर्ज
अपने साथ हुई इस ऑनलाइन ठगी की शिकायत लेकर मनोज जैन पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने मनोज की शिकायत पर से एफआईआर दर्ज कर ली है और साथ ही साथ उस अनजान ठग की भी तलाश शुरू कर दी है, जिसने मनोज जैन के खाते से ₹28000 उड़ा दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+