MP: मकान मालिक को पिलर से बांधकर घर लूटा, दम घुटने से मौत
id='top-searched-articles'>
सागर,
25 जुलाई। मप्र के खुरई में एक मकान में चोरी के इरादे से घुसे चोरों ने मकान मालिक को घर में रखी साड़ियों से एक पिलर के सहारे बांध दिया। चोर पूरे घर में नकदी, गहने चुराते रहे और इधर मकान मालिक का दम घुट गया। चोर उसे वैसे ही छोड़कर भाग गए। सुबह पडोसियों ने देखा तो वारदात का पता चला। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार खुरई के मुहली मुहक्कम गांव में चोरी के इरादे से आए चोरों ने लूट की घटना को अंजाम देने के साथ ही मकान मालिक को पिलर से बांध दिया, साड़ियों को उसके चेहरे तक बांध दिया जिससे उसका दम घुट गया। खुरई देहात थाने के अंतर्गत आने वाले मुहली मुहक्कम गांव में हत्या की सनसनी खबर सुनकर गांव में दहशत फैल गई। देर रात चोर जगदीश सिंह राजपूत के घर में घुसे और दहलान में सो रहे जगदीश को बाहर ही दहलान के खंभे में घर में रखी साडियों से बुरी तरह बांध दिया।
बेटा,
बहू,
पत्नी
चार
दिन
से
घर
पर
नहीं
थे
खुरई एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, देहात थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह राजावत सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे सुरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि उनके पिता 57 वर्षीय जगदीश सिंह राजपूत करीब 4 दिनों से घर पर अकेले थे। वह अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए खुरई में रुके हुए हैं। इसके अलावा मां 4 दिन पहले बहन के यहां मुंगावली गई हुई थी। घर में कोई भी नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications