MP News: भ्रष्ट बाबू को चपरासी बनाने वाली कलेक्टर भव्या मित्तल का ट्रांसफर, अब मिली ये जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से देर रात लगभग 42 आईएएस अफसर का ट्रांसफर किया गया है, जिसमें इस भव्या मित्तल को खरगोन कलेक्टर बनाया गया है। फिलहाल, IAS भव्या मित्तल बुरहानपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रही थी, जहां वे खरगोन कलेक्टर बनाई गई है।

IAS भव्या मित्तल मध्य प्रदेश की तेजतर्रा आईएएस अफसर में से एक है, जहां भव्या मित्तल अपने अलग-अलग आदेश और एक्शन अंदाज को लेकर चर्चाओं में रही है। वहीं अब भव्या मित्तल का ट्रांसफर बुरहानपुर से खरगोन कर दिया गया है।

Khargone

मध्य प्रदेश की तेजतर्रार IAS अफसर के तौर पर अपनी खास पहचान कायम कर चुकी भव्या मित्तल को खरगोन कलेक्टर बनाया गया है, जहां इससे पहले वह बुरहानपुर में पोस्टेड थी। पिछले दिनों IAS भव्या मित्तल का एक्शन बेहद चर्चाओं में रहा था, जहां उन्होंने क्लर्क को चपरासी बना दिया था। IAS भव्या मित्तल को अपने काम के चलते कई महत्वपूर्ण अवार्ड और सम्मान मिल चुके हैं, जहां 2014 बैच की IAS अफसर भव्या मित्तल जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश में अपने एक काम के लिए पहचानी जाती हैं। IAS भव्या मित्तल दिल्ली के रहने वाली हैं, और आईआईटी, दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

IAS भव्या मित्तल बुरहानपुर में पोस्टेड होने के वक्त उसे दौरान चर्चा में आई थी, जब उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में एक सरकारी बाबू को चपरासी बना दिया था। वहीं कलेक्टर के इस एक्शन से पूरे महक में हड़कंप मच गया था। जनसुनवाई के दौरान बाबू पर आंगनबाड़ी भर्ती के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगा था, जहां इसके बाद हुई जांच के बाद कलेक्टर भव्या मित्तल ने एक्शन लेते हुए बाबू को चपरासी बना दिया था। उस वक्त इस IAS भव्या मित्तल का आदेश और एक्शन चर्चाओं में रहा था।

ये भी पढ़े- MP News: अपने हाथों से CM ने सफाईकर्मियों को पहनाई पादुका, किया ये वादा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+