अनूठा मामला : जज ने कोर्ट में मंगवाई सेव, पत्नी को देकर बोले-सेव की सब्जी बनाकर पति को खिलाओ, जानिए क्यों?

देवास। पति-पत्नी के रिश्ते में फिर से मिठास घोलने के लिए जज ने वो ही तरीका अपनाया, जिसकी वजह से दोनों के बीच ऐसी दूरियां बढ़ी थी कि वे 17 साल से एक-दूसरे से दूर थे। जज ने 50 रुपए देकर कोर्ट में सेव मंगवाई और पत्नी को देकर घर जाकर सेव की सब्जी बनाकर पति को खिलाने का आदेश दिया। पत्नी के हाथ से बनी सेव की सब्जी खाने के बाद पति-पत्नी फिर से एक हो गए। यह अनूठा मामला मध्य प्रदेश के देवास का है।

Husband left Home from dewas mp after wife refused to make Sev vegetable

दरअसल, मध्य प्रदेश के देवास में 79 वर्षीय विमलराव बैंक से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के करीब दो साल बाद एक दिन विमलराव ने अपनी पत्नी के सामने सेव की सब्जी बनाकर​ खिलाने की इच्छा जाहिर की। पत्नी ने सेव की सब्जी नहीं मनाई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और पति देवास से महाराष्ट्र जाकर रहने लगे। वहां के बुलढाना के मातोड़ गांव में विमलराव झोपड़ी बनाकर रहना शुरू कर दिया।

इसलिए बढ़ी बात

17 साल पहले विमलराव ने रिटायरमेंट पर मिला सारा पैसा पत्नी को सौंप दिया था। देवास का मकान भी उसी के नाम करवा दिया। जब पत्नी ने खुद के पास पैसा नहीं होने और पति से बाजार से सेव लाकर देने की बात की बात कही तो रिश्ता बिगड़ गया। पति ने तर्क दिया उसने रिटायरमेंट पर मिला सारा पैसा उसे सौंप दिया। पेंशन भी उसी के नाम से शुरू करवा दी। फिर भी पत्नी उसे सेव की सब्जी बनाकर नहीं खिला सकती। इसी बात को लेकर विमलराव घर छोड़कर चले गए थे।

पेंशन निकलवाई तो पता चला पति का

देवास से जाकर महाराष्ट्र के बुलढाना के मातोड़ गांव में झोपड़ी बनाकर रह रहे पति के बारे में पत्नी को कई साल तक पता नहीं चला। इस बीच विमलराव ने सरकारी नौकरी की पेंशन अपने नाम से करवा ली और मातोड़ गांव की बैंक से पेंशन निकालकर खर्च करने लगे। पति की तलाश कर रही पत्नी को पेंशन निकाले जाने से ही पति की सूचना लगी कि वो महाराष्ट्र में रह रहे हैं।

मामला कोर्ट पहुंचा तो भी सेव की सब्जी की जिद

पत्नी को पेंशन मिलनी बंद हुई तो मामला कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट में विमलराव ने अपना पक्ष रखा कि पत्नी उसे सेव की सब्जी बनाकर नहीं खिल सकती। इसलिए वे उसके साथ नहीं रहना चाहते और ना ही उसे पैसे देगा। फिर 26 नवंबर को कोर्ट में जज ने 50 देकर सेव मंगवाई और पत्नी को देकर कहा कि घर जाकर सेव की सब्जी बनाकर पति को खिलाई। सेव की सब्जी खाने के बाद दोनों फिर से एक हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+