DEWAS : लव मैरिज के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, तलवार से गर्दन काटी

Dewas, Apr 13 : मध्य प्रदेश के देवास में लव मैरिज के बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने तलवार से उसकी गर्दन काट दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने कई टीमें रवाना कर रखी है।

Husband kills his wife after love marriage, beheaded with sword

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत इटावा में आरके होटल के सामने वाली गली में एक नवविवाहित दंपति कुछ दिन से रह रहा था। कुछ माह पहले ही दोनों ने परिवार की रजामंदी के बिना शादी की थी और दोनों अपने परिवार से अलग यहां रह रहे थे। दोनों के बीच किसी को लेकर झगड़ा हुआ। उसी दौरान आरेापी पति ने तलवार से अपनी पत्नी पर वार कर दिया। पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसके बाद वह फरार हो गया।

क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने बताया कि दंपति प्रेम विवाह करके यहां कुछ माह पूर्व ही रहने आए थे। वो अपने माता पिता से अलग रहते थे। पति अजय अपनी पत्नी के साथ यहां इटावा के एक घर में रहता था। एसपी शिवदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी अजय ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी अभी फरार है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+