गृहमंत्री नरोत्तम का कांग्रेस पर तंज, बोले-'दूसरों के ललना को पलना में खिलाना शगल बन गया है'

भोपाल, 11 अगस्त। बिहार में जेडीयू और बीजेपी ने 2020 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। जेडीयू को कम सीटें मिलने के बावजूद भी भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री नीतिश कुमार बने थे। हालांकि सरकार गठन के बाद से ही दोनों दलों के बीच खटपट चली आ रही थी। साथ ही मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को भी भाजपा की तरफ से कम महत्व दिया जा रहा था। शायद यही वजह थी कि नीतिश एनडीए से अलग हो गए और आरजेडी सहित अन्य दलों के सहयोग से दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपद ली। बिहार में एनडीए गठबंधन के टूटने से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Narottam mishra

वहीं, बिहार में एनडीए गठबंधन टूटने से भाजपा व सहयोगी दलों को छोड़कर अन्य दल खुश हैं। बिहार में भाजपा समर्थित सरकार गिरने पर सबसे ज्यादा खुश कांग्रेस है। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को बधाई भी दी है। लेकिन अब इसको लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

गुरुवार को जब पत्रकारों ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से पूछा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि काला जादू कि वजह से बिहार में भाजपा समर्थित सरकार गिरी है। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि दूसरों के ललना को पलना में खिलाना कांग्रेस का शगल बन गया है। समझ नहीं आता है कि राहुल गांधी इतना खुश क्यों हैं? न तो सरकार बनाने में और न ही गिराने में इनका कोई योगदान नहीं है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी कि पार्टी (कांग्रेस) तो खुद कहीं चुनाव जीत नहीं पा रही है। पार्टी की हालत दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। बावजूद वो खुश हैं। कांग्रेस की आदत हो गई है, दूसरों के ललना को पलना में खिलाने की।

ये भी पढ़ें- मध्य यूक्रेन के Dnipropetrovsk में 'खूनी जंग', रूसी हमलों में 13 लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+