मध्य यूक्रेन के Dnipropetrovsk में 'खूनी जंग', रूसी हमलों में 13 लोगों की मौत

पिछले छह महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। जंग के कारण लाखों लोग पलायन कर चुके हैं। अब खबर है कि, मध्य यूक्रेन में हुए रूसी हमलों में 13 आम नागरिक मारे गए हैं।

कीव, 10 अगस्त :रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 6 महीनों से भीषण जंग जारी है। खबर है कि,मध्य यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस (Dnipropetrovsk) क्षेत्र में रूसी हमलों में 13 नागरिक मारे गए हैं। एएफपी समाचार एजेंसी ने स्थानीय गवर्नर के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। रूस ने यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण शहरों पर अपना कब्जा जमा लिया है। लाखों लोग पलायन कर चुके हैं और हजारों की संख्या में लोग अब तक मारे जा चुके है। जंग अभी तक जारी है और इसका कोई भी नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है।

13 आम नागरिक मारे गए

13 आम नागरिक मारे गए

पिछले छह महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। जंग के कारण लाखों लोग पलायन कर चुके हैं। अब खबर है कि, मध्य यूक्रेन में हुए रूसी हमलों में 13 आम नागरिक मारे गए हैं। खबर के मुताबिक इस इलाके में रूसी सेना ने आम नागरिकों को भी मारना शुरू कर दिया है। लोग डर के मारे इधर-उधर भाग रहे हैं। जंग की यह बदसूरत तस्वीर को देखकर एक बार तो किसी भी फौलाद का कलेजा कांप उठेगा।

अनाज व्यवासायी की हुई थी मौत

अनाज व्यवासायी की हुई थी मौत

यूक्रेन में जंग (Russia-Ukraine War) के खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। जंग ने 'यूरोप की रोटी की टोकरी' कहे जाने वाले यूक्रेन जंग में तबाह और बर्बाद हो चुका है। इससे पहले, यूक्रेन में रूसी हमलों के दौरान अनाज के बड़े व्यवसायी ओलेक्सी वडातुर्स्की और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। जो कि देश के लिए सृबड़ा झटका था।

जंग की आग में झुलस रहा यूक्रेन

जंग की आग में झुलस रहा यूक्रेन

बता दें कि, वडातुर्स्की यूक्रेन की सबसे बड़ी अनाज उत्पादक और निर्यात कंपनियों में से एक मायकोलाइव शहर में निबुलोन के संस्थापक थे। बता दें कि, यूक्रेन में रूस के हमले बढ़ गए हैं। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। इस महायुद्ध ने दुनियाभर में खाद्य सुरक्षा पर गहरा असर डाला है।

आखिर ये जंग कब तक

आखिर ये जंग कब तक

बता दें कि दुनिया भर में उत्पन्न खाद्य संकट से निपटने को लेकर पिछले दिनों यूक्रेन से अनाज निर्यात पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी। जिसके बाद यूक्रेन से अनाज निर्यात की तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं, लेकिन इसी बीच रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर माइकोलाइव पर भारी बमबारी की खबर मिली, जिसमें देश के बड़े अनाज निर्यातक की मौत हो गई।

यूएन ने चेताया

यूएन ने चेताया

बता दें कि, रूस ने यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण शहरों पर अपना कब्जा जमा लिया है। लाखों लोग पलायन कर चुके हैं और हजारों की संख्या में लोग अब तक मारे जा चुके है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने इससे पहले इस जंग को लेकर उत्पन्न होने वाले खाद्य संकट से दुनिया को अवगत कराया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर जंग को रोका नहीं गया तो यूक्रेन पर अनाज के लिए निर्भर रहने वाले देशों में गंभीर खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+