Dr. narottam mishra: इलेक्ट्रिक चाक देख कर बैठ गए गृहमंत्री और बनाने लगे मिट्टी के दिए

दतिया में कुम्हार के घर पहुंचे गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, अपने हाथों से बनाए मिट्टी के दिए, कुम्हार को दी आर्थिक मदद

Dr. narottam mishra ने दतिया में एक कुम्हार के घर पहुंच कर इलेक्ट्रिक चाक पर मिट्टी के दीपक बनाए। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अचानक से राहुल प्रजापति के घर पहुंच गए थे और यहां राहुल प्रजापति को इलेक्ट्रिक चाक पर दीपक बनाते हुए देखकर वे खुद भी दीपक बनाने के लिए बैठ गए।

राहुल प्रजापति के घर पहुंचे थे गृहमंत्री

राहुल प्रजापति के घर पहुंचे थे गृहमंत्री

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शनिवार की रात को दतिया में मौजूद थे। वह अचानक राहुल प्रजापति नाम के एक कुम्हार के घर रात के वक्त पहुंच गए। दीपावली के त्योहार को देखते हुए राहुल प्रजापति इलेक्ट्रिक चाक पर दिए बना रहा था। गृहमंत्री ने जब राहुल को दिए बनाते देखा तो वे भी राहुल के पास जाकर जमीन पर बैठ गए और राहुल को दिए बनाते हुए देखते रहे।

Recommended Video

    गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बनाए दीपक
    गृहमंत्री ने खुद भी बनाए इलेक्ट्रिक चाक पर दिए

    गृहमंत्री ने खुद भी बनाए इलेक्ट्रिक चाक पर दिए

    राहुल को दिए बनाते हुए देखने के बाद गृह मंत्री खुद को भी नहीं रोक पाए और वे भी इलेक्ट्रिक चाक पर दिए बनाने का प्रयास करने लगे। राहुल उन्हें गाइड करते रहे और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा चाक पर मिट्टी पर हाथ जमा कर दिए बनाते हुए नजर आए। गृहमंत्री का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

    राहुल प्रजापति को दी ₹10000 की सहायता

    राहुल प्रजापति को दी ₹10000 की सहायता

    गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दिए बनाने के साथ ही राहुल प्रजापति से उसका हालचाल जाना। इसके बाद गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राहुल प्रजापति की मदद करते हुए उसे ₹10000 की आर्थिक सहयोग भी किया और राहुल प्रजापति को आश्वासन दिया कि उसे जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ दिया जाएगा। गृहमंत्री की दरियादिली देखकर राहुल प्रजापति का परिवार खुश हो गया।

    एक एक कार्यक्रम में गृहमंत्री की उपस्थिति में ही वितरित किए गए थे इलेक्ट्रिक चाक

    एक एक कार्यक्रम में गृहमंत्री की उपस्थिति में ही वितरित किए गए थे इलेक्ट्रिक चाक

    पिछले दिनों दतिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शहर के 10 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए गए थे। खुद गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम में डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने सभी से अपील की थी कि सभी लोग इस बार दिवाली पर मिट्टी के दीपक ही खरीदें ऐसा करने से कुम्हारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+