Datia news: कमलनाथ पर साधा गृहमंत्री ने निशाना, कहा-हिंदू धर्म की आस्थाओं पर कुठाराघात बंद करिए

दतिया में गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने साधा कमलनाथ पर निशाना, कमलनाथ के केक विवाद पर दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा-आस्थाओं पर कुठराघात मत करिए

Datia में मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के केक विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हिंदू धर्म की आस्थाओं पर कुठाराघात मत करिए। उन्होंने इसके साथ ही कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके द्वारा लगातार धर्म के विवाद खड़े किए जाते हैं ऐसा मत करिए, भगवान के चित्र के टुकड़े किए हैं इसलिए भगवान से माफी मांगिए।

datia

Recommended Video

      Datia news: कमलनाथ पर साधा गृहमंत्री ने निशाना, कहा-हिंदू धर्म की आस्थाओं पर कुठाराघात बंद करिए

      दतिया में गृहमंत्री ने कमलनाथ के केक विवाद पर दी प्रतिक्रिया
      गुरुवार को दतिया पहुंचे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के केक विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि हनुमान जी की मूर्ति और उसका बर्थडे केक बनाकर टुकड़े-टुकड़े कर देना सनातनी होने का दावा करने वाले लोग मंदिर और मूर्तियों को ध्वस्त करने वाले और ऐसा कृत्य करने वाले मोहम्मद गौरी और महमूद गजनबी की याद दिला देता है। उन्होंने कहा कि मानसिकता बदलिए आस्था पर कुठाराघात मत करिए, आप और आप के नेता राहुल गांधी पूरी यात्रा में कहीं मंदिर नहीं गए और मध्यप्रदेश में आने पर नया विवाद खड़ा कर देते हैं। गृहमंत्री ने कहा कि 2 दिन पहले जूते पहन कर भजन गाया गया था ऐसा मत करिए लगातार कुठाराघात मत करिए, आपने मंदिर के प्रतिकृति के जो टुकड़े किए है उसके लिए भगवान से माफी मांगिए।

      मंदिर की आकृति का काटा था कमलनाथ ने केक
      मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में अपने बर्थडे के मौके पर मंदिर की आकृति का केक काटा था। इस केक में सबसे ऊपर हनुमान जी का चित्र लगा था और एक भगवा झंडा भी लगा था। इस केक को काटने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसके बाद से बीजेपी लगातार कमलनाथ पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है।

      सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया था बगुला भगत
      केक विवाद पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि कमलनाथ हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कांग्रेसियों का भगवान से कोई लेना देना नहीं है यह बगुला भगत हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+