Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा के हितानंद ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा के साथ बैठक कर बनाई जीत की रणनीति

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने गुरूवार को छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में मातृशक्ति संगठनों, महिला मोर्चा, स्वयंसेवी संस्थाओं व सिंगोड़ी, सुरलाखापा और अमरवाड़ा ग्रामीण मंडल के शक्ति केन्द्रों के संयोजकों, प्रभारियों व प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए हितानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर जाकर बताएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का अमरवाड़ा में भी विजय अभियान जारी रहेगा।

Hitanand held a meeting with Mahila Morcha Mandal in Amarwada Assembly

भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किए हैं। पार्टी के सभी मोर्चा पदाधिकारी घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे गरीब कल्याण, लाभार्थी योजनाओं और भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं। बैठक को प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने भी संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं के जरिए महिलाओं, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ सबकी आय बढ़ाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा सरकार स्व सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।

Hitanand held a meeting with Mahila Morcha Mandal in Amarwada Assembly

छिंदवाड़ा की जनता का प्रधानमंत्री जी पर है अटूट विश्वास

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अटूट विश्वास है। लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर यहां इतिहास बनाया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय मिली है। जीत का यह अभियान अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भी जारी रहेगा। छिंदवाड़ा में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के गरीब कल्याण और लाभार्थी योजनाओं के हितग्राही रहते हैं। अमरवाड़ा विधानसभा में भी आम जनता के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की योजनाओं के हितग्राही भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे।

Hitanand held a meeting with Mahila Morcha Mandal in Amarwada Assembly

कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर योजनाओं को बताएं और मांगे आशीर्वाद

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र पर सभी कार्यकर्ता बूथ और पन्ना समितियों को और सक्रिय करें और हर बूथ जीतने का लक्ष्य लेकर जुट जाएं। लोकसभा चुनाव की तरह अमरवाड़ा विधानसभा में भी भाजपा जीत का इतिहास बनाने सभी मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण और लाभार्थी योजनाओं के साथ मध्यप्रदेश सरकार की विकास, महिला सशक्तिकरण के कार्यों को जनता को बताएं और अमरवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी श्री कमलेश शाह को आशीर्वाद देकर विजयी बनाने की अपील करें।

कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के लिए कोई कार्य नहीं किया

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने अमरवाड़ा में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं, स्वसहायता समूह और स्वयंसेवी समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए जितने कार्य केन्द्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में हुए हैं, उतने कार्य किसी अन्य दल ने आजादी के बाद से 50 वर्षों से अधिक के अपने शासनकाल में नहीं किया।

भाजपा सरकार में ही महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नारी शक्ति वंदन योजना बनाई है। महिलाओं के कल्याण के लिए उज्ज्वला योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना सहित अनेकों योजनाएं भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+