अनूठा प्रयोग: मप्र में अब "प्रोफेसर्स बैंक"! टीचिंग लेखन में दक्ष प्रोफेसर को इसमें रखा जाएगा
सागर, 22 जुलाई। देश-दुनिया में भिन्न-भिन्न तरह के बैंक देखे और उनके नाम तो आपने सुने हैं, लेकिन मप्र में प्रोफेसर्स बैंक बनने जा रहा है! जी हां उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही प्रोफेसर्स बैंक तैयार कर रहा है, हालांकि यह वित्तीय बैंक से अलग तरह का बैंक होगा और रचनात्मक कार्य करेगा।

मप्र उच्च शिक्षा विभाग अपने तरह का अनूठा प्रयोग करने जा रहा है। सागर सहित प्रदेश के सभी स्टेट यूनिवर्सिटी व कॉलेजों से ऐसे प्रोफेसर्स की सूची तैयार कर रहा है, जो टीचिंग के साथ ही बेहतर लेखन में माहिर हैं। इन्हें प्रोफेसर्स बैंक में रखा जाएगा। इनकी मदद से विभाग में रचानात्क कार्यों को पूरा करेगा। विभाग से मिली जानकारी अनुसार बैंक में प्रदेश के ऐसे प्रोफेसरों को को शामिल किया जाएगा, जिन्हें अपने मूल कार्य टीचिंग के अलावा बेहतर लेखन का भी अनुभव होगा। लेखन के अलावा साहित्य लेखन से जुडे प्रोफेसर्स को भी इसमें शामिल किया जाएगा। विभाग ने प्रदेश की सभी राजकीय विश्वविद्यालय और क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों से ऐसे प्रोफसर्स की जानकार मांगी है, इन प्रोफेसरों की मदद विभाग में रचनात्मक कार्यों को कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications